Breaking News कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी बोले, CAA की मुखालफत करने वाले हर व्यक्ति के हम हैं साथ Aligarh News

कांग्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि हम सीएए की मुखालफत करने वाले हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 03:37 PM (IST)
Breaking News कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी बोले, CAA की मुखालफत करने वाले हर व्यक्ति के हम हैं साथ Aligarh News
Breaking News कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी बोले, CAA की मुखालफत करने वाले हर व्यक्ति के हम हैं साथ Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। कांग्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि हम CAA की मुखालफत करने वाले हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं। भाजपा बताए की आतंकवादियों को अपनी गाड़ी में घुमाने वाले डीएसपी पर क्यू चुप है? चैनल क्यों इस खबर को नहीं दिखा रहे?

झूठ बोलते हैं भाजपा वाले

  राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हम सीएए की मुखालफत करने वाले हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं। देश में सिविल वॉर जैसे हालात हैं तो भाजपा ही जिम्मेदार है। पाकिस्तान और इमरान खान के अलावा भाजपा को कुछ नहीं दिखता। राशिद अल्वी शनिवार को रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राशिद अल्वी ने राजनीति में भाषा का स्तर गिरने व राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को डंडे मारने वाले बयान पर अल्वी ने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी ने केवल इतना कहा कि देश में एक दिन ऐसे हालात पैदा हो जाएंगे कि नौजवान खुद मोदी को डंडा मारकर भगाएगा। देश में बेरोजगारी है। किसान व नौजवानों को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही। केजरीवाल को आतंकवादी बताने पर अल्वी ने कहा कि भाजपा बताए कि आतंकवादियों को अपनी गाड़ी में घुमाने वाले जम्मू के डीएसपी पर क्यूं चुप है।

किसान बदहाल, इस्तीफा दे योगी सरकार

अल्वी ने कहा कि किसान अपनी पीड़ा लेकर लखनऊ-दिल्ली जाता है तो उसे डंडे मारे जाते हैं। पुलिस जुल्म और ज्यादती करती है। देश में 65.4 फीसद लोगों की आय मात्र 228 रुपये प्रतिदिन है। किसानों को 75 फीसद पैदावार गांव में बेचनी पड़ती है। असल आमदनी (50 फीसद तक) बिचौलिया की हो रही है। योगी सरकार ने यदि एक लाख तक का कर्जा माफ कर दिया है तो बुंदेलखंड में किसान क्यों आत्महत्या कर रहे हैं। जानवरों से किसान परेशान है और योगी जी प्रोपगेंडा कर रहे हैं। शुगर मिलों पर 11 हजार करोड़ रुपया बकाया है।

 बैंक का कर्जा न चुकाने पर किसान से ब्याज लिया जाता है, मगर किसान का पैसा न देने पर शुगर मिलों से क्यों सूद नहीं लिया जा  रहा। योगी सरकार का शुगर लॉबी से क्या रिश्ता है, स्पष्ट होना चाहिए। प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ा दी गईं। खाद की कीमत बढ़ाने के साथ वजन घटाकर धोखा किया गया।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद भी मौजूद रहे।

शाहजमाल जाने का था दावा

कांग्र्रेसियों ने अल्वी के साथ शाहजमाल में सीएए के खिलाफ चल रहे धरने पर जाने का दावा किया था, मगर प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद खुद कांग्र्रेसी ही इससे पीछे हट गए। वहीं, जिला कार्यालय के बाहर पहले से पुलिस बल  मौजूद था, यदि अल्वी शाहजमाल जाते तो तुरंत गिरफ्तार कर लिए जाते। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह भी नहीं थे। और भी कई वरिष्ठ नेता नहीं थे। पूर्व विधायक विवेक बंसल भी प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद पहुंचे। शाहजमाल न जाने की घोषणा के बाद अल्वी विवेक बंसल के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।

चुप क्यों है भाजपा वाले ?

केजरीवाल को आतंकवादी बताने पर कहा कि भाजपा को पाकिस्तान और इमरान के सिवा कुछ नजर नहीं आता। अपने हर विरोधी को पाकिस्तान और इमरान से जोड़ देते हैं। भाजपा बताए की आतंकवादियों को अपनी गाड़ी में घुमाने वाले डीएसपी पर क्यू चुप है। चैनल क्यों इस खबर को नहीं दिखा रहे।

अल्वी का स्वागत

राष्ट्रीय अल्वी के वरिष्ठ नेत्री रूही जुबैरी, प्रतिमा सिंह, योगेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, विनोद पांडेय, युवा प्रदेश महासचिव कुँवर गौरांग देव चौहान, युवा जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा, अविनाश सिंह, ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी