विधायकजी जरा बाहर चले जाइए , कुछ जरूरी बात करनी है, भाजपा नेता सुनील बंसल के सामने भिड़े दो गुट

छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह के आवास पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के सामने खैर विधायक अनूप वाल्मीकि को कर दिया बाहर।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:13 PM (IST)
विधायकजी जरा बाहर चले जाइए , कुछ जरूरी बात करनी है, भाजपा नेता सुनील बंसल के सामने भिड़े दो गुट
विधायकजी जरा बाहर चले जाइए , कुछ जरूरी बात करनी है, भाजपा नेता सुनील बंसल के सामने भिड़े दो गुट

अलीगढ़ (जेएनएन)। हुआ यूं कि छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह के आवास पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ खैर विधायक अनूप वाल्मीकि बैठे हुए थे। साथ में दो और विधायक मौजूद थे। उसी समय एक जनप्रतिनिधि आए और बोले अनूप तुम कुछ देर के लिए बाहर चले जाओ हमें भाई साहब से बात करनी हैं। इस जनप्रतिनिधि की बात सुनकर सब हक्का-बक्का रह गए। वहां मौजूद अन्य लोग सामने पर मजबूर हो गए आखिर ऐसा क्या है, जिसके विधायक को बाहर जाने के लिए कह दिया गया है।

भाजपा के दो गुट भिड़े

इस पर अनूप वाल्मीकि बाहर चले आए। इस बात पर दूसरे गुट के एक नेता बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि दो विधायक जब अंदर हैं तो अनूप को बाहर क्यों निकाला गया?  इसको लेकर तनातनी का माहौल हो गया है। विधायक के अंदर जाने के बाद ही गोपनीय चर्चा पर विराम लग गया।

प्रदेश संगठन मंत्री का किया स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के युवा नेता सुमित शर्मा शिब्बो ने युवा टीम के साथ संगठन मंत्री का स्वागत किया। खेरेश्वरधाम मंदिर के पास भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया। निखिल माहेश्वरी भी पहुंचे। नरेंद्र वर्मा ने वापसी में टप्पल तक छोड़ा। मंत्री सुशील मित्तल ने भी बुके भेंट किए। रघुनाथ पैलेस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशी सिंह व उनके पति किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के मंत्री सतेंद्र पाल सिंह ने सुनील बंसल को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी