रास्ते से युवक लापता, हत्या की आशंका, जाम-प्रदर्शन

अलीगढ़ : राजस्थान से अपने गांव लौट रहा युवक रास्ते से ही लापता हो गया। उसका बैग व कपड़े ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM (IST)
रास्ते से युवक लापता, हत्या  
की आशंका, जाम-प्रदर्शन
रास्ते से युवक लापता, हत्या की आशंका, जाम-प्रदर्शन

अलीगढ़ : राजस्थान से अपने गांव लौट रहा युवक रास्ते से ही लापता हो गया। उसका बैग व कपड़े गांव के ही निकट एक दगड़े पर खून से लतपथ पड़े मिले। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए लूटपाट का भी आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने उसकी तलाश में लापरवाही बरतने पर इलाका पुलिस का विरोध करते हुए पालीमुकीमपुर रोड पर जाम लगाया। सूचना पर पूर्व विधायक वीरेश यादव व सीओ सुरेश कुमार मलिक के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब छह घंटे बाद जाम खोला। लापता युवक की मां ने रिपोर्ट के लिए तहरीर दी है।

गांव हरदोई के माजरा नगला शेरपुर निवासी अनिल कुमार (25) पुत्र स्व. महावीर सिंह राजस्थान के विजय नगर में कपड़े आदि की फेरी लगाता है। उसके छोटे दो भाई जितेंद्र और योगेश दिल्ली में एक कंपनी में काम करते हैं। अनिल कुमार शुक्रवार को गांव आने के लिए चला था। शाम करीब सात बजे मथुरा आ चुका था। वहीं से फोन से परिजनों को आने की सूचना दी थी। पांच घंटे में अपने गांव पहुंचने की बात कहीं थी, लेकिन पूरी रात परिजन इंतजार करते रहे अनिल नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर निकले तो दगड़े पर कपड़ों से भरा एक बैग व कुछ दूरी पर उसके कपड़े खून से लतपथ देखे। सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसके साथ कोई अनहोनी की आशंका देख सूचना पुलिस को दी। काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने गांव हरदोई के निकट पालीमुकीमपुर रोड पर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। दोपहर में एक बजे पूर्व विधायक वीरेश यादव व सीओ सुरेश कुमार मलिक पहुंच गए। उनके काफी समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। घटना के संबंध में मां किंता देवी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

पेड़ काटे, टायरों में लगाई आग

ग्रामीणों ने रोड किनारे खड़े हरे पेड़ों को काटकर रोड पर डाल दिया। टायरों में आग लगाकर रोड पर फेंक दिए। इन सब नजारा पुलिस देखती रही।

लूटपाट का आरोप : मां किंती देवी ने बताया कि अनिल शुक्रवार को राजस्थान से गांव आ रहा था। 51 साड़ी व एक लाख 65 हजार रुपये लेकर आ रहा था।

आने थे शादी वाले : जाम के दौरान उसकी मां एक ही बात कह रही थी कि अनिल की शादी वाले आज आने थे। इसलिए उसे बुलाया था।

chat bot
आपका साथी