नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म,रिपोर्ट दर्ज Hathras News

कोतवाली सदर क्षेत्र से युवक लड़की को अलीगढ़ ले गया था जहां अपने दोस्त के साथ उसने गलत काम किया। एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 06:59 PM (IST)
नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म,रिपोर्ट दर्ज Hathras News
नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म,रिपोर्ट दर्ज Hathras News

हाथरस (जेएनएन)। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले को पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म में तरमीम किया है। कोतवाली सदर क्षेत्र से युवक लड़की को अलीगढ़ ले गया था, जहां अपने दोस्त के साथ उसने गलत काम किया। एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक सप्ताह से गायब थी युवती

23 अक्टूबर की शाम को 16 वर्षीय लड़की अपने घर से लापता हुई थी। परिजनों ने काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजन कोतवाली पहुंचे तथा मामले की शिकायत की। लड़की के पिता ने चंदपा के गांव पापरी निवासी रवि उर्फ गुड्डू व उसके दोस्त शकील निवासी गांव सपेरा, हरदुआगंज, अलीगढ़ पर आरोप लगाए थे। 24 अक्टूबर को पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस का चौतरफा दबाव पडऩे पर आरोपित लड़की को हाथरस बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। तीन दिन तक रवि ने लड़की को अपने दोस्त शकील के घर पर रखा था।

पुलिस ने लगाई पॉक्सो एक्ट की धारा

चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पीडि़ता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। बयान में लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। रवि व शकील दोनों ने ही पीडि़ता के साथ गलत काम किया। शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। इस मामले में रवि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। फरार चल रहे शकील की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी