थाने के सामने महिला कर्मी को लूटा

अलीगढ़ : थाना क्वार्सी के सामने और विकास भवन के एक महिला वरिष्ठ लिपिक को शनिवार को शातिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 03:43 PM (IST)
थाने के सामने महिला कर्मी को लूटा
थाने के सामने महिला कर्मी को लूटा

अलीगढ़ : थाना क्वार्सी के सामने और विकास भवन के एक महिला वरिष्ठ लिपिक को शनिवार को शातिरों ने लूट लिया। घटना तब हुई जब महिला कर्मी विकास भवन से निकलकर बाहर आ रहीं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी कार्यालय से बाहर से आ गए और विरोध जताया।

रामघाट रोड पर थाना क्वार्सी और विकास भवन की दीवार एक ही है। विकास भवन में तैनात वरिष्ठ महिला लिपिक रेखा शनिवार को कार्यालय से बाहर आ रही थी। विकास भवन के बाहर थाने के सामने तीन युवक उन्हें मिले और बातों में लगा लिया। इसी बीच युवकों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठाते हुए शातिर युवक उनके कुंडल, जंजीर, पर्स में रखे 2500 रुपये आदि सामान ले गए। साथ ही आराम से चले गए। घटना की जानकारी जैसे ही विकास भवन के कर्मचारियों को हुई तो वह सब लोग बाहर निकल आये और घटना पर विरोध जताने लगे। कर्मचारियों का कहना है कि थाने के बराबर और सामने की घटना होना गंभीर बात है। कार्रवाई ना होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी विकास भवन के गेट पर इकट्ठा हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि शीघ्र ही शातिरों को गिरफ्तार किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब कि थाने के सामने लूट की घटना हो रही है तो आम आदमी कितना महफूज है इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। इधर पुलिस ने भी आसपास क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू करा दी है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी