lockdwon 2 : AMU में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, कैंपस में टेंशन Aligarh News

एएमयू के एसएस हॉल में फायङ्क्षरग के मामले में पुलिस ने गुरुवार को छानबीन शुरू दी। एएमयू में कैंटीन के आसपास छात्रों से बातचीत की। वहीं प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 10:47 AM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 03:44 PM (IST)
lockdwon 2 : AMU में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, कैंपस में टेंशन Aligarh News
lockdwon 2 : AMU में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, कैंपस में टेंशन Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: एएमयू के एसएस हॉल में फायङ्क्षरग के मामले में पुलिस ने गुरुवार को छानबीन शुरू दी। एएमयू में कैंटीन के आसपास छात्रों से बातचीत की। वहीं प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। कुछ फुटेज एएमयू ने उपलब्ध कराए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

छात्रों के दो गुटों में हुआ था झगड़ा

मंगलवार रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद हॉल के पास कैंटीन में खाने के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया था। एक गुट के लोग बाहरी थे। झगड़ा इतना बढ़ा कि फायङ्क्षरग शुरू हो गई। इसमें मामून निवासी जमालपुर के पेट में गोली लगी, जबकि एएमयू में वोकेशनल स्टडीज के छात्र नुरूल हसन निवासी मुरादाबाद को पैर में छर्रा लगा था। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जानलेवा हमले के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा सहायक लाखन सिंह सिसोदिया की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में बबलू निवासी जमालपुर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया ने बताया कि गुरुवार को एएमयू में जाकर छानबीन की है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

एएमयू छात्र नेता आमिर पर चार मुकदमे

एएमयू में वर्ष 2015, 2016, 2017 में हुए हंगामे व बवाल में भी आमिर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं 10 दिसंबर 2019 को शहर का माहौल खराब करने की कोशिश में बाबे सैयद गेट पर आकर नारेबाजी करने में भी आमिर मिंटो को नामजद किया गया था।

सिविल लाइंस क्षेत्र में चौकसी

पुलिस की ओर से सिविल लाइंस क्षेत्र के एएमयू सर्किल, पुरानी चुंगी, जमालपुर, मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था चौकस थी। जमालपुर व एएमयू सर्किल पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह व सीओ तृतीय अनिल समानिया ने मोर्चा संभाला।

chat bot
आपका साथी