कासिमपुर में शरद मेले का शुभारंभ

अलीगढ़ : कासिमपुर पावर हाउस के फव्वारा पार्क पर शरद मेले का आयोजन महिला मैत्री मंडल के तत्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 01:10 AM (IST)
कासिमपुर में शरद  मेले का शुभारंभ
कासिमपुर में शरद मेले का शुभारंभ

अलीगढ़ : कासिमपुर पावर हाउस के फव्वारा पार्क पर शरद मेले का आयोजन महिला मैत्री मंडल के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रबंधक इंजीनियर आरके वाही के पिता दर्शन लाल व महिला मैत्री मंडल की अध्यक्षा अर्चना वाही ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में महिला मैत्री मंडल की सदस्यों द्वारा बच्चों के खेल के झूले, मिक्की माउस लगाए गए। मुख्य अतिथि आरके वाही महाप्रबंधक ने कहा कि इस तरह के मेलों से परियोजना वासी आनंदित होते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि इंजीनियर यूएस गुप्ता महाप्रबंधक निर्माण थे। अधिकारियों में महिला मैत्री मंडल की सचिव मधु दीक्षित, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, एससी मौर्या, आरएस कुशवाहा, जबर सिंह व कल्याण अधिकारी मानसिंह, डा. संदीप यादव आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में महिला मैत्री मंडल की अध्यक्षा अर्चना वाही ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी