औद्योगिक क्रांति के जनक थे नेहरू : बंसल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस)

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 02:51 AM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 02:51 AM (IST)
औद्योगिक क्रांति के जनक थे नेहरू : बंसल
औद्योगिक क्रांति के जनक थे नेहरू : बंसल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) मंगलवार को शहर में जगह-जगह मनाई गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने सुरेंद्र नगर स्थित महेंद्र कुमार के आवास पर कार्यक्रम में कहा कि देश में औद्योगिक क्रांति का जनक नेहरू को कहा जाता है। उन्होंने देश में बड़े उद्योग लगवाए, जो आज भी रोजगार के साथ देश को उत्पादन सप्लाई भी करते हैं। श्वेत व हरित क्रांति के लिए भी इतना काम इंदिरा गांधी के अलावा किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने नहीं किया। इस मौके पर मधुकर शर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, राजकुमारी, रजनी वरमानी, सरदार दलजीत सिंह, सुशील गुप्ता, महेंद्र वरमानी आदि मौजूद थे।

फिरदौस नगर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर गोष्ठी हुई। जहां पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव तारिक गांधी ने कहा कि नेहरू जी बाल श्रम के घोर विरोधी थे। इस मौके पर एसएम शाहिद, इरशाद सलीम, भगवती प्रसाद, अंसार आलम, अब्दुल लतीफ खां, कुंवर रियाज अहमद खां, इरशाद अहमद, मंसूर अली, बन्ने मिया, मो. जुगनू, मो. रिजवान, आजाद अली आदि मौजूद थे।

मेडिकल रोड पर पार्टी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस के परवेज अहमद ने मिठाई का वितरण कराया। परवेज ने नेहरू के बताए गए रास्ते पर चलने का आव्हान किया। इस मौके पर इजलाल अहमद, मो. अरहम मजहर, जावेद, यासीन मलिक व तहूर शेरवानी आदि मौजद थे। कांग्रेस नेता राजेश राज जीवन ने शिव मंदिर में गरीब बच्चों को भोजन कराया। इस दौरान संजु यादव, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

बच्चों के प्रति संजीदा थे चाचा नेहरू : भाकपा

अलीगढ़ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति देश का सबसे ज्यादा संजीदा प्रधानमंत्री बताया। जिला सचिव इकबाल मंद ने कहा कि आज भी ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। इस मौके पर गौरी शकर लोधी, सगीर ठेकेदार, हरीश चंद लोधी, चमन कुरैशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी