Ayodhya : अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय स्‍थगित Aligarh News

अयोध्या पर शनिवार को आ रहे फैसले को लेकर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय वापस ले लिया है। इंटरनेट सेवाएं चालू रहेंगी।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM (IST)
Ayodhya :  अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय स्‍थगित  Aligarh News
Ayodhya : अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय स्‍थगित Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन): अयोध्या पर शनिवार को आ रहे फैसले को लेकर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय वापस ले लिया है। इंटरनेट सेवाएं चालू रहेंगी। पुलिस को रात-दिन गश्त करने के निर्देश दिए हैैं। जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई है। हाईवे पर पेट्रोलिंग की जा रही है।

आज शाम आठ बजे बंद हो जाएगा बाजार

अलीगढ़ शहर में शांति व्यवस्था रखने के लिए प्रशासन सख्त है। मजमेबाजी पर पाबंदी लगाई जा रही है।  अयोध्या पर शनिवार को आ रहे फैसले को लेकर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय वापस ले लिया है। इंटरनेट सेवाएं चालू रहेंगी। पुलिस को रात-दिन गश्त करने के निर्देश दिए हैैं। जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई है। हाईवे पर पेट्रोलिंग की जा रही है।

 एएमयू में सभी परीक्षाएं व  कक्षाएं स्थगित, स्कूल बंद

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाली विधि व अन्य परीक्षाएं अयोध्या पर फैसला आने के चलते आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। एएमयू के सभी स्कूल भी 11 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इंतजामिया ने कक्षाओं को भी स्थगित करने का निर्णय लिया है, मगर एएमयू में अवकाश नहीं रहेगा। कार्यालय खुले रहेंगे। शैक्षणिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। एएमयू प्रवक्ता शाफे किदवई ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रखने के निर्देशों के बाद इंतजामिया ने यह फैसला लिया है। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि कंट्रोलर के साथ मीटिंग कर तय की जाएगी। जो तिथि तय होगी, उसकी जानकारी विद्यार्थियों को जानकारी दे दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी