घर के दरवाजे पर खेलते समय मासूम गड्ढे में गिरा, मौत Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर स्थित गंगा नगर कॉलोनी में 14 माह के मासूम की खेलते समय घर के बाहर बने खारिज पानी के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 08:36 AM (IST)
घर के दरवाजे पर खेलते समय मासूम गड्ढे में गिरा, मौत Aligarh News
घर के दरवाजे पर खेलते समय मासूम गड्ढे में गिरा, मौत Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर स्थित गंगा नगर कॉलोनी में 14 माह के मासूम की खेलते समय घर के बाहर बने खारिज पानी के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। स्वजन काम में व्यस्त थे।  करीब बीस मिनट बाद बच्‍चे का ध्यान आया तो तलाश की गई।  बाहर देखा तो मासूम गड्ढे में तैरता मिला। निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मासूम के पिता, अन्य स्वजन व चौकी इंचार्ज धनीपुर मंडी अश्वनी कुमार आ गए।

ऐसे हुई घटना
गांधीपार्क क्षेत्र में डोरी नगर राठी नगर निवासी विष्णु कुमार शर्मा मजदूर हैं। करीब दो माह पहले विष्णु का पत्नी मोहिनी शर्मा से विवाद हो गया था। मोहिनी नाराज होकर 14 माह के इकलौते बेटे नोनू उर्फ कपिल के साथ मायके धनीपुर स्थित गंगा नगर कॉलोनी में पिता कमल शर्मा के पास आ गईं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नोनू घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते  बाहर निकल आया और घर के गेट के पास बने गड्ढे में जा गिरा। करीब बीस मिनट बाद बच्‍चे का ध्यान आया तो तलाश की गई।  बाहर देखा तो मासूम गड्ढे में तैरता मिला। निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मासूम के पिता, अन्य स्वजन व चौकी इंचार्ज धनीपुर मंडी अश्वनी कुमार आ गए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

chat bot
आपका साथी