विकास कार्य न हुआ तो होगा आंदोलन

वाल्मीक सद्भावना समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने गुरुवार का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 01:49 AM (IST)
विकास कार्य न हुआ तो होगा आंदोलन
विकास कार्य न हुआ तो होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : वाल्मीक सद्भावना समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज फूल सिंह ने बताया कि वाल्मीक बस्ती शीशियापाड़ा में शौचालयों व नालियों की दशा खराब है, जिससे हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। वाल्मीक बस्तियों में विकास कार्य नहीं कराए गए तो नगर निगम के अफसरों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मनीष जय वाल्मीक, अमित चौहान, विष्णु, मोनू, चेतन, ज्ञानू समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी