Weather Today: अलीगढ़ में झमाझम बारिश से जलभराव, गर्मी से मिली कुछ राहत

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामघाट रोड इंद्रानगर एटा चुंगी बाइपास खैर रोड देहली गेट आदि इलाकों में जलभराव होने से शहरवासियों को दिक्‍कत हुई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:31 AM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 02:13 PM (IST)
Weather Today: अलीगढ़ में झमाझम बारिश से जलभराव, गर्मी से मिली कुछ राहत
अलीगढ़ में झमाझम बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव। फोटो जागरण

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामघाट रोड, इंद्रानगर, एटा चुंगी बाइपास, खैर रोड, देहली गेट आदि इलाकों में जलभराव होने से शहरवासियों को दिक्‍कत हुई।

सुबह धूप के साथ निकली बारिश 

सुबह धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़ी। हालांकि बूंदाबादी के साथ बारिश की संभावना बरकरार बनी हुई है। अभी दो बार बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आसमान साफ रहा तो तेज धूप और उमस से परेशानी हो सकती है। मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पूर्वानुमान, अधिकतम, न्यूनतम

अलीगढ़

14 अगस्त - 34, 27

15 अगस्त - 35, 26

हाथरस

14 अगस्त - 34, 27

15 अगस्त - 35, 26

मथुरा

14 अगस्त - 34, 26

15 अगस्त - 34, 26

कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं

अलीगढ़। रघुनाथ उपभोक्ता जागरण कल्याण समिति व विप्र शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सनातन धर्म मंदिर, तमोली पाड़ा से शाखा अध्यक्ष प. रवि शर्मा के निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि हमें पेड़-पौधों से आक्सीजन प्राप्त होती है। जिस आक्सीजन को बीमारी के समय खरीदना पड़ता है, वह मुफ्त उपलब्ध है। इसलिए हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। जितने अधिक पौधे लगाएंगे, हमारी पीड़ियों को शुद्ध वातावरण मिलेगा।

ये रहे मौजूद

सुधीर भारद्वाज, प्रदीप वशिष्ठ, ललित बल्लभ, अनिल महादेव, भरत शर्मा,तरुण वशिष्ठ, सुजल, यश, सचिन,गोपाल,चेतन आदि उपस्थित रहे।

लापरवाही सूरज को उजाला दिखा रहीं पंचायतों की एलईडी

हाथरस। जिले की जिन ग्राम पंचायतों में गली-मोहल्लों के लिए एलईडी लगाई गई हैं वह दिन में भी सूरज को उजाला दिखा रही हैं। इस तरह की शिकायतें पंचायती राज निदेशालय लखनऊ तक पहुंचीं तो इस पर नाराजगी जताई गई। पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों में लगी एलईडी को वक्त से आन और स्विच आफ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसमें कतई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। शासन तक सूचनाएं पहुंच रही हैं कि जिन ग्राम पंचायतों में एलईडी लग रही हैं वह दिनभर जलती हुई नजर आती हैं। इस पर गहरी नाराजगी जताई गई है।

chat bot
आपका साथी