देवरिया के बाद अलीगढ़ में हैंड ग्रेनेड मिलने से खलबली

अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बेसवां में कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 07:14 PM (IST)
देवरिया के बाद अलीगढ़ में हैंड ग्रेनेड मिलने से खलबली
देवरिया के बाद अलीगढ़ में हैंड ग्रेनेड मिलने से खलबली

अलीगढ़ (जेएनएन)। प्रदेश में देवरिया के बाद अब अलीगढ़ में हैंड ग्रेनेड मिला है। आज यहां पर कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से खलबली मच गई है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को इसकी जानकारी देने के बाद लोगों की भीड़ को वहां से हटाया है।

अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बेसवां में गांव नयावास को जाने वाले रास्ते के समीप कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। यह कहां से और कैसे आया, इसकी पड़ताल हो रही है।

कस्बा बेसवां में कुछ बच्चे नयावास को जाने वाले रास्ते के समीप राज सिंह की दुकानों के पीछे लघुशंका के लिए गए थे। इस दौरान बच्चों को ग्रेनेड जैसी चीज दिखाई दी तो उन्होंने दुकानदारों को बताया। मौके पर पहुँचे दुकानदारों ने देखा तो कूड़े के ढेर में हैंडग्रेनेड पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पर बेसवां चौकी प्रभारी संजय आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एचई 36 हैंड ग्रेनेड मिला है। यह काफी पुराना है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियोंको दे दी गई है। लोगों का कहना था कि यदि ग्रेनेड फट गया होता तो क्या होता। ग्रेनेड फैक्टरी मेड है। पुराना होने से जंग भी लगने लगी है। कहाँ बना, इसकी पड़ताल होनी बाकी है। 

chat bot
आपका साथी