प्याज खरीदने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद, सरकार पर बरसे, मुनाफा खोर भाजपा के ही लोगAligarh News

लहसुन-प्याज की कीमतों में वृद्धि की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह दुकान पर पहुंच गए। प्याज की कीमतें जानकर भाजपा सरकारों पर बरसे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:06 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 09:08 AM (IST)
प्याज खरीदने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद, सरकार पर बरसे, मुनाफा खोर भाजपा के ही लोगAligarh News
प्याज खरीदने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद, सरकार पर बरसे, मुनाफा खोर भाजपा के ही लोगAligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। लहसुन-प्याज की कीमतों में वृद्धि की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह दुकान पर पहुंच गए। प्याज की कीमतें जानकर भाजपा सरकारों पर बरसे। साथ ही कहा कि मुनाफाखोर व कोल्ड स्टोर में प्याज जमा करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। जनता इन सरकारों की कथनी और करनी का मूल्यांकन स्वयं कर समर्थन या विरोध करे।

पीएम व सीएम को नहीं गरीबों की चिंता

पूर्व सांसद ने कहा कि बाजार में प्याज  110 रुपये व लहसुन 240 रुपये प्रति किलो तक बिकता मिला। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गरीबों की रोटी-सब्जी की कोई चिंता नहीं है। किसान अपने उत्पादन का रेट मांग रहा है। जब इन फसलों को बेचने का समय आता है तो लागत मूल्य भी मुश्किल से मिलता है। इससे किसानों को बेहद नुकसान हो रहा है। वे कर्ज लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। तमाम किसान कर्ज लेकर मुसीबत में फंस गए हैं।

मुनाफाखोर हैं भाजपा के लोग

मुनाफाखोर व कोल्ड स्टोर में प्याज जमा करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। जनता इन सरकारों की कथनी और करनी का मूल्यांकन स्वयं कर समर्थन या विरोध करे।

chat bot
आपका साथी