Kanshi Ram Parinirvana Day : बसपा में शामिल होंगे डा. अविन शर्मा, लखनऊ रवाना Hathras News

भाजपा नेता डा. अविन शर्मा बसपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वह बसपा की सदस्यता लेंगे। जिला पंचायत चुनाव में वार्ड 14 से भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर डा. अविन शर्मा बागी हो गए थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 01:35 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 01:41 PM (IST)
Kanshi Ram Parinirvana Day : बसपा में शामिल होंगे डा. अविन शर्मा, लखनऊ रवाना Hathras News
भाजपा नेता डा. अविन शर्मा बसपा में शामिल हो रहे हैं।

हाथरस, जागरण संवाददाता ।  भाजपा नेता डा. अविन शर्मा बसपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वह बसपा की सदस्यता लेंगे। जिला पंचायत चुनाव में वार्ड 14 से भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर डा. अविन शर्मा बागी हो गए थे। इसी वार्ड से रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी।

लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे डा अविन

डा. अविन शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुडे़ थे। भारतीय खाद्य निगम में सदस्य भी रहे। वह जिला पंचायत चुनाव के लिए वार्ड नंबर 14 से पत्नी क्षमा शर्मा के लिए टिकट मांग रहे थे। ऐन वक्त पर उनकी टिकट कट गई। बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय को इस वार्ड से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद डा. अविन शर्मा ने पत्नी को इस वार्ड से निर्दलीय मैदान में उतार दिया था। इधर, रामवीर उपाध्याय ने अपनी पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को निर्दलीय पर्चा भरवाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था। चुनाव की पूर्व संध्या पर 14 अप्रैल को डा. अविन शर्मा, उनकी पत्नी क्षमा शर्मा, रामवीर के बेटे चिराग उपाध्याय समेत 11 लोगों को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। देवरानी-जेठानी आमने-सामने होने पर हर किसी की निगाह इस सीट पर बनी रही। इस सीट पर रामवीर उपाध्याय की पत्नी ने जीत दर्ज की थी, डा. अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा दूसरे नंबर पर रही थीं। बाद में सीमा उपाध्याय भाजपा की सदस्यता लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं। चुनाव के बाद डा. अविन शर्मा, क्षमा शर्मा समेत सभी 11 लोगों की भाजपा में वापसी हो गई थी।

लखनऊ में लेंगे सदस्यता

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में कई लोग बसपा की सदस्यता लेंगे। हाथरस से डा. अविन शर्मा और अन्य लोग सदस्यता लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। डा. अविन शर्मा ने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल, पूर्व सांसद मुनकाद अली समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। बसपा के जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने भी इसकी पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी