पंचायत चुनाव में विकास ही होगा मुद्दा, ये रहेगी भाजपा की रणनीति Aligarh News

सविता समाज ने भाजपा बृज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। इस चुनाव में विकास ही मुद्दा होगा। मोदी-योगी सरकार ने देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कराया है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 05:17 PM (IST)
पंचायत चुनाव में विकास ही होगा मुद्दा, ये रहेगी भाजपा की रणनीति Aligarh News
लघु व कुटीर उद्योगों को लगवाया है। खेती-किसानी में तमाम काम कराए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। सविता समाज ने भाजपा बृज क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। इस चुनाव में विकास ही मुद्दा होगा। मोदी-योगी सरकार ने देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कराया है। सिंह गुरुवार को जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सविता समाज उत्तर प्रदेश की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। सड़क से लेकर लघु व कुटीर उद्योगों को लगवाया है। खेती-किसानी में तमाम काम कराए हैं।

युवा वर्ग मोदी-योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी काम चल रहा है। अपने स्वागत अभीभूत भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता प्रवीन राज सिंह ने कहा कि आज युवा वर्ग मोदी-योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित है। विपक्षी दलों को मुद्दे नहीं मिल रहे। सरकारों ने हर क्षेत्र में काम किए हैं। सविता समाज उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सविता के नेतृत्व में श्यौराज सिंह का स्वागत किया गया। सविता ने कहा कि सिंह क्षेत्र में हर वर्ग की समस्याओं को सुनकर उनके निराकण के लिए काम कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में सविता समाज साथ देंगा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह सविता, राजेंद्र सिंह प्रधान, रामकुमार, दिगंबर सिंह सविता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी