डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हवन यज्ञ के साथ तालाब चौराहे का किया उदघाटन

उत्‍तर प्रदेश सरकार के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को हवन यज्ञ के साथ तालाब चौराहा पुल का उदघाटन किया। इस मौके पर शहर के गणमान्‍य नागरिक व अधिकारी मौजूद रहे। पुल की शुरूआत होने के बाद शहर के लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 01:56 PM (IST)
डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हवन यज्ञ के साथ तालाब चौराहे का किया उदघाटन
डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को हवन यज्ञ के साथ तालाब चौराहा पुल का उदघाटन किया।

हाथरस, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश सरकार के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को हवन यज्ञ के साथ तालाब चौराहा पुल का उदघाटन किया। इस मौके पर शहर के गणमान्‍य नागरिक व अधिकारी मौजूद रहे। खास बात यह है कि इस पुल की शुरूआत होने के बाद शहर के लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।

उदघाटन के बाद इंतजार खत्‍म

शहर में अलीगढ़-आगरा रोड पर तालाब ओवरब्रिज के विधिवत उदघाटन का इंतजार खत्म हो गया। तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज दो महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बैरियर को हटाकर पुल को चालू करवा दिया लेकिन इसका विधिवत लोकार्पण नहीं किया गया। एक बार प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण यह कार्यक्रम टल गया। विधिवत लोकार्पण न होने की वजह से पुल पर लाइटें नहीं जल पा रहीं थीं। लाइट चालू करने की मांग लोगों ने उठाई थीं। रेलवे लाइन के ऊपर लोहे के पुल को बनारस की तर्ज पर आर्क शेप बनाया गया है। रैलिंग पर लगी रंगबिरंगी लाइटें जलने के बाद सिल्वर पेंट के इस पुल की सुंदरता को और निखारेंगी। पुल की लंबाई 700 मीटर है। इसके दोनों ओर गोल रंग की आकर्षक लाइट लगाई गई हैं जोकि पुल की सुंदरता को चार चांद लगाएंगी। पुल के दोनों ओर दीवारों पर आकर्षक पेटिंग की गई है।

भाजपा की सत्ता और संगठन का होगा संगम

हाथरस : विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सत्ता में होते हुए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को शहर में केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री के अलावा प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के शीर्ष पदाधिकारी आ रहे हैं। वे पार्टी के ब्रज क्षेत्र के मंडल, विधानसभा क्षेत्र व जिला प्रभारियों के साथ चुनाव में फतह के लिए मंथन करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी