अलीगढ़ में नाले के पानी में तैरता मिला नवजात कन्या का शव, सहमे लोग / Aligarh News

मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना रविवार को सुबह बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया में हुई। यहां एक नवजात कन्या (पूर्णरूप से अविकसित) का शव पानी में तैरता मिला।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 08:18 PM (IST)
अलीगढ़ में नाले के पानी में तैरता मिला नवजात कन्या का शव, सहमे लोग / Aligarh News
अलीगढ़ में नाले के पानी में तैरता मिला नवजात कन्या का शव, सहमे लोग / Aligarh News

जासं, अलीगढ़ : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना रविवार को सुबह बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया में हुई। यहां एक नवजात कन्या (पूर्णरूप से अविकसित) का शव पानी में तैरता मिला। संभावना जताई जा रही है कि यह किसी बिन ब्याही युवती या बेवा की करतूत है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके शर्मा के अनुसार कुछ डॉक्टरों को ही नियमानुसार गर्भपात की अनुमति है।लेकिन इसके साथ ही शिकायत मिलने पर अवैध रूप से भ्रूण परीक्षण व गर्भपात करने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। 

लोग बने तमाशबीन

सुबह करीब आठ बजे सराय लवरिया में लोगों ने करीब छह माह की नवजात कन्या का शव नाले में तैरते देखा। कई घंटे तक लोग तमाशबीन बने देखकर कभी उस मां को कोसते रहे तो कभी चंद रुपयों के लिए गर्भपात जैसे घिनौना कृत्य कर रहे हॉस्पिटल संचालक को। सूचना पर पहुंची बन्नादेवी पुलिस शव को कपड़े में लपेटकर ले गई। जिस विभाग पर प्राइवेट अस्पतालों में हो रहे गर्भपात के खेल को रोकने की जिम्मेदारी है, उसे जानकारी तक नहीं हो पाई। 

कैसे रुकेगी भ्रूण हत्या 

प्रधानमंत्री मोदी का 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' का ख्वाब पूरी तरह साकार नहीं हो रहा। आज भी बेटियां वंशवाद की भेंट चढ़ रही हैं। प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण व गर्भपात पर रोक के बावजूद कुछ डॉक्टर घिनौने कृत्य में लगे हैं। जिस स्थान पर रविवार को कन्या का शव मिला, वहां भी कई नर्सिंग होम हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत आज तक किसी हॉस्पिटल पर कार्रवाई नहीं की। जबकि, दूसरे राज्यों की टीमें यहां आकर कई बार भ्रूण परीक्षण का भंडाफोड़ कर चुकी हैं। 

chat bot
आपका साथी