Corona virus alert : युवती और महिलाओं ने बनाई ब्यूटी पार्लर से दूरी Aligarh news

यूटी पार्लर से भी महिला व युवतियों ने दूरी बना ली है। किटी पार्टी व अन्य उत्सवों के कार्यकम रद होने से सौंदर्य प्रसाधन की शौकीन महिलाएं घरों में कैद हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 02:30 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 04:44 PM (IST)
Corona virus alert : युवती और महिलाओं ने बनाई ब्यूटी पार्लर से दूरी Aligarh news
Corona virus alert : युवती और महिलाओं ने बनाई ब्यूटी पार्लर से दूरी Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]: यूटी पार्लर से भी महिला व युवतियों ने दूरी बना ली है। किटी पार्टी व अन्य उत्सवों के कार्यकम रद होने से सौंदर्य प्रसाधन की शौकीन महिलाएं घरों में कैद हैं। बेहद जरूरत पर ही एक-दो पार्लर में देखी जा सकती हैं। संचालकों ने अपने कर्मियों को सैनिटाइजर व मास्क लगाकर ही काम करने की अनिवार्यता की है। पार्लर में मौजूदा हाल यह है कि कोरोना वायरस के खौफ के चलते सिर्फ दुल्हा-दुल्हन ही आ रहे हैं।

आधे ग्राहक भी नहीं

जावेद हबीब पार्लर की संचालिका अर्शी ने बताया कि पहले के मुकाबले अब आधे ग्राहक भी पार्लर में नहीं पहुंच रहे। वैवाहिक समारोह वाले परिवार व दुल्हन ही पहुंच रही हैं।

तीन बार धोते हैं हाथ

एनएस हेयर एंड ब्यूटी एकेडमी की संचालिका रिचा का कहना है कि कोरोना से बचाव जरूरी है। इसके लिए हम मास्क लगा रहे हैं। लोगों के चेहरे को छूने से पहले तीन बार साबुन से हाथ धोते हैं।

पार्लर को करते हैं सैनिटाइज

शगुफ्ता ब्यूटी पार्लर की संचालक नबील का कहना है कि ग्राहक पार्लर में आने से बच रहे हैं। सिर्फ दूल्हा और दुल्हन ही पार्लर में तैयार होने के लिए आ रहे हैं। पार्लर को सैनिटाइज करते है।

एक माह से कर दिया है बंद

हर्षिता गौर ने बताया कि ब्यूटी पार्लर जाना एक महीने से बंद कर दिया है। पार्टी और समारोह में जाने के लिए भी घर पर तैयार हो रही हूं। अर्शी परवीन का कहन है कि ब्यूटी पार्लर जाना बहुत महत्वपूर्ण नहीं है। मैंने बाहर आना जाना भी कम कर दिया है। जरूरत पडऩे पर ही जा रही हूं।

chat bot
आपका साथी