आज महंगाई पर फिर मंथन करेगी कांग्रेस, सरकार को घेरने की तैयारी Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। दरअसल कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। धार अभी से दी जा रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:36 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:58 AM (IST)
आज महंगाई पर फिर मंथन करेगी कांग्रेस, सरकार को घेरने की तैयारी Aligarh news
महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। दरअसल, कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। धार अभी से दी जा रही है। इसे लेकर 13 सितंबर को रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई है। इसमें जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, प्रदेश व जनपद के समस्त फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

लगातार बढ़ रही महंगाई को कांग्रेस ने बनाया हथियार

जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जौदान ने केंद्र की तानाशाही सरकार गैस सिलेंडर ,पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा कर रही है। महंगाई ने गरीब ही नहीं, मध्यमवर्गीय परिवार की कमर तोड़कर रख दी है। लोग अपनी जरूरतें तक नहीं पूरी कर पा रहें। जनता कराह रही है, लेकिन सरकार किसी न किसी बहानें उन्हें गुमराह कर रही है। ऐसे में कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा की कलई खोलेगी। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में महंगाई पर मंथन किया जाएगा। साथ ही आगे की रणनीति पर विचार होगा। 

राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुलाई बैठक

अलीगढ़। लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को लखनऊ में समस्त जिलाधक्ष व महानगर अध्यक्षों की बैठक बुलाई। इसमें संगठन व प्रत्याशियों पर मंथन हुआ। अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी शामिल हुए। लखनऊ से लौटे जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया । इसके लिए संगठन को जिला, ब्लाक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत व बूथ स्तर तक खड़ा करें। इस बार जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाएगा। कहा, प्रत्याशी की सूची शीघ्र ही घोषित होगी। किसी भी राजनैतिक दल से कोई गठबंधन नहीं होगा । धर्मेंद्र लोधी व शेरपाल सविता ने भी प्रियंका वाड्रा से भेंट की। प्रियंका से मिले युवा नेताः युवा कांग्रेस के प्रांतीय नेता और प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान एडवोकेट भी अपने साथियों के साथ लखनऊ पहुंचे और बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की। प्रियंका वाड्रा ने सभी नेताओं से कहा कि चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी के हित में सही समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस चुनाव में नेता नहीं, कार्यकर्ता बनकर कार्य करें, तभी जीत सुनिश्चित होगी।

chat bot
आपका साथी