घोटालों पर बिफरे कांग्रेसी, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ फूंका पुतला Aligarh news

पेट्रोल-डीजल में 15 दिन से लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्र्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

By Parul RawatEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 12:15 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 04:04 PM (IST)
घोटालों पर बिफरे कांग्रेसी, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ फूंका पुतला Aligarh news
घोटालों पर बिफरे कांग्रेसी, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ फूंका पुतला Aligarh news

अलीगढ़, [जेएनएन]। शिक्षक व पशुपालन विभाग में हुए घोटालों के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजे। घोटालों की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की है। रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह वर्ष से बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं सूबे में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पैसे लेकर बिना डिग्री के नौकरियां बांटी जा रही है। युवा प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान ने दोनों विभागों में करोड़ों का घोटाला मंत्री और अधिकारियों के संरक्षण में किए जा रहे हैं। योगी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। युवा जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा ने दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, वीरी सिंह बंजारा, दिनेश शर्मा, तारिक ख्वाजा, रामगोपाल रैना, मोहित बंसल, उदित अग्रवाल, आकाश मसीह, आकाश लोधी, दिनेश कुमार भूरा आदि मौजूद रहे।

महानगर कांग्र्रेस ने किया प्रदर्शन

पशुपालन व शिक्षक घोटाले के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी राकेश मालपाणी को सौंपा। अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्र्रेसियों ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69000 पद घोटालों की भेंट चढ़ गए। मामले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराकर सच जनता के सामने लाया जाए। राकेश जैन, कुंवर रियाज, मुनीश अहमद, पुत्तन खां, ताज मोहम्मद मेव, सलीम ठेकेदार, इरशाद सलीम, मो. अरहम, तल्हा सरफराज, मो. फरहान, राजेश लोधी, अरविंद कश्यप, सैय्यद राशिद अली, बॉबी वसी, इकराम खां, नफीस शेरवानी आदि मौजूद रहे।

मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

पेट्रोल-डीजल में 15 दिन से लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्र्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में जुटे कांग्र्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बंसल ने कहा, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 10 से 15 रुपये का अंतर होता है। आज यह बराबरी पर आ गया है। इससे माल भाड़ा बढ़ेगा। डीजल की कारों का उत्पादन प्रभावित होगा। कंपनियां कामगारों की छंटनी करेंगी। देश की जनता मूक बनकर सरकार और तेल कंपनियों के खेल में पिस रही है। सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। लटूरी मल अग्रवाल, शाहिद खान, प्रदीप रावत, राजू पासवान, बिजेंद्र सिंह बघेल, आनंद बघेल, सागर सिंह तौमर, अतुल भारद्वाज, मोहनलाल पप्पू, नादिर खान, उमेश अग्रवाल, हेमप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी