पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी, वीडियो वायरल के बाद रिपोर्ट दर्जAligarh News

सोशल मीडिया पर पैगंबर साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सिविल लाइंस थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 10:41 AM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 08:48 AM (IST)
पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी, वीडियो वायरल के बाद रिपोर्ट दर्जAligarh News
पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी, वीडियो वायरल के बाद रिपोर्ट दर्जAligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन] सोशल मीडिया पर पैगंबर साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सिविल लाइंस थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अहम बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद से मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ रही थी।

एआइएमआइएम के प्रदेश महासचिव ने दी तहरीर

एआइएमआइएम के प्रदेश महासचिव नाजिम अली ने इस संबंध में तहरीर देकर महिला की गिरफ्तारी की मांग की है। नाजिम ने कहा है कि 28 नवंबर को सोनू डांगर नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह पैगंबर साहब पर अभद्र टिप्पणी करती हुई दिख रही है।

गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं होगी

नाजिम ने कहा है कि महिला ने कुरान को लेकर भी टिप्पणी की है। पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को ऐसे लोगों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष अरशद मिर्जा ने कहा कि अगर महिला पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो माहौल बिगड़ सकता है। साथ में शानू तारिक, अमान उल्लाह, डॉ. आलम, रिहान खान मुदस्सिर भी थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार ने बताया कि आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के बारे में पता लगाया रहा है।

chat bot
आपका साथी