ईको फ्रेंडली पटाखे चलाकर मनाइए खुशियों की दीपावली Hathras news
वायु और ध्वनि प्रदूण रोकने के लिए तेज आवाज और धुआं देने देने वाले पटाखों से बचें। बाजार में ईको फ्रेंडली यानी ग्रीन पटाखे उपलब्ध है जोकि आपकी खुशियों को चार चांद लगा सकते हैं। दीपावली को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
हाथरस, जागरण संवाददाता। दीपों के त्योहार दीपावली पर खुशियों के लिए धूम-धड़ाके के लिए पटाखें न चलें, एेसा नहीं हो सकता है। मगर वायु और ध्वनि प्रदूण रोकने के लिए तेज आवाज और धुआं देने देने वाले पटाखों से बचें। बाजार में ईको फ्रेंडली यानी ग्रीन पटाखे उपलब्ध है जोकि आपकी खुशियों को चार चांद लगा सकते हैं!दीपावली को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे पटाखों की बिक्री तेज होती जा रही है। दुकानदार थोक दुकानों से पटाखे खरीद रहे हैं।
परंपरागत पटाखों से अलग
बाजार में परंपरागत पटाखों से अलग हटकर भी है। क्रेकर, हंटर, बम, फुलझड़ी, अनार, राकेट, कई आवाज वाले बम व अन्य तरह के पटाखे शामिल हैं। बाजार में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ईको फ्रेंडली पटाखे भी हैं। इसमें क्रेकलिंग क्रेक, वंडर थ्रो बम, फुलझड़ी व हंटर व अन्य आइटम शामिल हैं। पटाखे चलाने के शौकीन लोग थोक दुकानों पर जाकर सस्ते के चक्कर मे पटाखे खरीद रहे हैं, क्योंकि एनवक्त पटाखों के रेट बढ़ जाते हैं।
पटाखे का गिफ्ट पैक देकर खुशियां करें साझा
आजकल बर्थ डे हो या अन्य मौके हों। अपनों को गिफ्ट देकर खुशियां साझा करने की होड़ लगी रहती है। दीपावली पर भी गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध हैं। आठ सौ रुपये के गिफ्ट पैक में 12 तरह के पटाखे शामिल हैं। रंगीन फुलझड़ी से लेकर बेबी बुलट, ग्राउंड क्रैकर्स, फ्लावर पाट्स स्पेशल, मैजिक पेंसिल, ट्विंकल स्टार, जेम्स, स्काई शाट, डबल हार्स, लूज क्रेकर्स बिजली शामिल हैं।
पुरानी कलक्ट्रेट होगी गुलजार
हाथरस : पुरानी कलक्ट्रेट परिसर अब दीपावली मेले से गुलजार होने वाली है। यहां पर गुरुवार से दीपावली मेला लगने जा रहा है। इस मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विद्युत की सजावट के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं और स्टाल लगाने की तैयारी चल रही है। पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका की ओर से दीपावली मेले का आयोजन किया गया है। मेला लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से सफाई कराई गई है। कूड़े के अलावा झाड़ियां हटाई गई हैं। प्रकाश व्यवस्था भी की जा रही है। मेले में मनोरंजन के लिए झूले के अलावा अन्य तरह के उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। वहीं मेला में दुकान के लिए रेहड़ी और फुटपाथी दुकानदारों की दुकान लगाई जाएगी। दीपावली से पहले यह मेला समाप्त हो जाएगा।