Aligarh News : क्रिकेट में मारपीट को लेकर कश्मीरी छात्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत, एएमयू ने बनाई जांच समिति

Aligarh News बीते 16 नवंबर को अलीगढ़ मुस्‍लिम विश्‍वविद्यालय में क्रिकेट के दौरान हुई मारपीट के मामले में कश्‍मीरी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 19 Nov 2022 10:18 AM (IST) Updated:Sat, 19 Nov 2022 10:18 AM (IST)
Aligarh News : क्रिकेट में मारपीट को लेकर कश्मीरी छात्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत, एएमयू ने बनाई जांच समिति
मारपीट में घायल हुए कश्मीरी छात्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के नदीम तरीन हाल में क्रिकेट को लेकर हुई मारपीट में चंदौली जिले के देढ़ा गवां जलालपुर निवासी शोभित सिंह के पिता की तहरीर पर मारपीट में घायल हुए कश्मीरी छात्र साजिद हुसैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जवाहर लाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कालेज में भर्ती साजिद पर हमले के आरोप में पुलिस शोभित को पहले ही जेल भेज चुकी है। पूरे मामले की जांच के लिए इंतजामिया ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो पांच दिन में रिपोर्ट देगी।

16 नवंबर की घटना

नदीम तरीम हाल में 16 नवंबर को यह घटना हुई थी। नदीम तरीन हाल के कमरा नंबर 48 निवासी अनायत अबात ने शोभित सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। शोभित की ओर से भी प्राक्टर कार्यालय में तहरीर दी गई थी, लेकिन प्राक्टर कार्यालय की ओर से उसे पुलिस को नहीं भेजा था। इस कारण मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका था। शुक्रवार को शोभित के पिता राजू सिंह शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे।

पीड़ित के पिता ने थाने में दी तहरीर

तहरीर में उन्होंने कहा कि मेरा लड़का शोभित सिंह व साजिद हुसैन क्रिकेट खेल रहे थे। मेरे लड़के शोभित सिंह ने चौका मारा, परंतु साजिद यह मानने को तैयार नहीं था। शोभित के विरोध करने पर नदीम तरीन हाल के मैदान में कश्मीर के पुंछ जिले की तहसील मेंधार के गांव झुनगुन निवासी बीटेक के छात्र साजिद हुसैन निवासी साजिद हुसैन व उसके साथी मेरे लड़के को बुरी तरह पीटने लगे व जान से मारने की धमकी दी। उसे स्टंप व डंडों से पीटा। इससे शोभित को काफी चोटे आई हैं।

इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन

chat bot
आपका साथी