जलभराव की समस्‍या बनी नासूर, रास्‍ते हुए बंद, घरों में घुस रहा पानी Hathras News

शहर के महादेव नगर में जलभराव की समस्या लाेगों के लिए नासूर बन गई है। यहां आस्था के केंद्र बने मंदिर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते रास्ते भी बंद हो गए हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 02:02 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 03:03 PM (IST)
जलभराव की समस्‍या बनी नासूर, रास्‍ते हुए बंद, घरों में घुस रहा पानी Hathras News
शहर के महादेव नगर में जलभराव की समस्या लाेगों के लिए नासूर बन गई है।

हाथरस, जागरण संवाददाता । शहर के महादेव नगर में जलभराव की समस्या लाेगों के लिए नासूर बन गई है। यहां आस्था के केंद्र बने मंदिर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते रास्ते भी बंद हो गए हैं। इसके चलते राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर मेट्रो सिटी व न जाने क्या-क्या बनाने के सपने लोगों को दिखाए जा रहे हैं। शहर में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। मेंडू रोड स्थित महादेव नगर इलाके में जलभराव की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। यहां पानी की निकासी नहीं होने से ही जलभराव हो रहा है। इसके चलते यहां संक्रामक रोग पनप रहे हैं। वैसे भी डेंगू व बुखार ने लोगों को भयभीत कर रखा है। उस पर जलभराव की इस समस्या ने लोगों को और डरा दिया है। शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है।

जलभराव से बंद हो गए रास्ते

जलभराव की समस्या ने यहां पर भयंकर रूप धारण कर लिया है। इसके चलते रेलवे क्रासिंग गेट से ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। इससे ग्रीन सिटी से होते हुए नगला अलगर्जी तक जलभराव में रास्ते डूब गए हैं। वहीं सोखना की ओर जाने वाला रास्ता भी जलभराव के चलते बंद हो गया है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

मंदिर के पास जलभराव से परेशान श्रद्धालु

जलभराव की समस्या यहां पर दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पानी की निकासी का कोई साधन नहीं होने से ही यहां पर जलभराव हो रहा है। जलभराव की चपेट में प्लाट के साथ स्थानीय मंदिर भी आ गए हैं। नवरात्र पर्व के चलते यहां पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो जाता है। रास्ते बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।

इनका कहना है

जलभराव की समस्या वहां पर काफी पुरानी है। यह क्षेत्र अभी तक ग्राम पंचायत में आता था। अभी कुछ महीनों पहले ही यह पालिका में शामिल हुआ है। जल्द ही यहां पर जलभराव की समस्या को दूर करा दिया जाएगा।

- अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी

chat bot
आपका साथी