रजबहा की सफाई के लिए कानूनी कदम उठाएंगे बसपा विधायक रामवीर

विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर ली। इसमें उन्होंने सादाबाद क्षेत्र के रजबहा की सफाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को रजबहा के सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 04:34 PM (IST)
रजबहा की सफाई के लिए कानूनी कदम उठाएंगे बसपा विधायक रामवीर
24 नवंबर को रजबहा के सफाई कार्य का बसपा विधायक रामवीर निरीक्षण करेंगे।

 हाथरस, जेएनएन। गांव कोटा गारवगढ़ी से कलक्ट्रेट स्थित बंबा तक जिला पंचायत द्वारा कराए गए सड़क के डामरीकरण कार्य का बुधवार को फीता काटकर विधायक रामवीर उपाध्याय ने अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आज भी जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री व व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय को स्वाफा पहनाकर जोशीला स्वागत किया। श्याम सुंदर शर्मा, जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी, गंगाशरण शुक्ला, उमेश उपाध्याय, ज्ञान ङ्क्षसह जाटव प्रधान, त्रिलोकी चंद, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, रामकिशन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

24 को देखेंगे रजबहा का हाल

विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर ली। इसमें उन्होंने सादाबाद क्षेत्र के रजबहा की सफाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को रजबहा के सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्रवाई के लिए भी कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मथुरा सुभाष चंद्र, जेई सहपऊ रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी