बदायूं से 19 लोगों को लेकर अलीगढ़ आ रही नाव गंगा में डूबी, 17 निकाले, दो लापता

बदायूं गुन्नौर से अलीगढ़ के साकार घाट 19 लोगों को लेकर आ रही नाव सांकरा के पास गंगा में डूब गई। लोगों की गंगा में तलाश लिया गया। इनमें 17 लोगों को निकाल लिया गया है। दो लापता हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 04:00 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 04:43 PM (IST)
बदायूं से 19 लोगों को लेकर अलीगढ़ आ रही नाव गंगा में डूबी, 17 निकाले, दो लापता
बदायूं से 19 लोगों को लेकर अलीगढ़ आ रही नाव गंगा में डूबी, 17 निकाले, दो लापता

अलीगढ़ (जेएनएन)। बदायूं गुन्नौर कोतवाली अंतर्गत समसपुर गंग व रघुपुर पुख्ता गांव के निकट स्थित गंगा घाट से नाव पर सवार होकर शाहकरा के लिए नाव से निकले 19 लोग गंगा के पानी में समा गए। अचानक से अनियंत्रित हुई नाव गंगा की गोद में समा गई और इसमें सवार लोग डूब गए। किनारों पर मौजूद दो मछुआरों के साथ ही नाव में सवार लोगों ने खुद ही एक दूसरे की मदद की और 17 लोग बचा लिए गए। हालांकि एक ढाई साल के मासूम सहित दो लोगों का पता नहीं चल सका। उधर बचाए गए 17 लोगाें में छह की हालत गंभीर देख उन्हें बदायूं के लिए रेफर किया गया है। उधर मौके पर गुन्नौर का प्रशासनिक व पुलिस अमला भी पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक लापता की तलाश जारी थी। 

बदायूं से लौट रहे थे सभी
अलीगढ़ जनपद के दादौ क्षेत्र के साथ ही बदायूं जनपद के सहसवान, उघैती, सहावर कासगंज के 19 लोग दो बाइक लेकर नाव पर सवार हुए। नाव दो मल्लाह व उनके दो अन्य साथी चला रहे थे। नाव जैसे ही बीच गंगा में पहुंची अचानक से वह डगमगाने लगी। लोग घबरा गए और इधर उधर होने लगे। नाविक ने सबको धमकाया और डूबोने की धमकी देकर शांत करा दिया। फिर अचानक से नाव अनियंत्रित हुई और नदी में समाने लगी। इसी बीच नाविक तो कूदकर भाग निकले लेकिन लोग डूबने लगे। वहां चीखपुकार सुनकर किनारों पर मौजूद दो मछुआरों के साथ ही अन्य लोगों ने मदद शुरू कर दी। प्रयास कर लोगों ने 17 लोगों को बचा लिया। जबकि अलीगढ़ जनपद के दादौ थानांतर्गत नगला बगिया निवासी भीमसेन के ढाई वर्षीय मासूम पुत्र प्रदीप तथा नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ के अमित पुत्र सरदार लापता हो गए। शेष बचे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से रामा देवी (40) पत्नी लाल सिंह, प्रेमवती (25) पत्नी लाल सिंह, गंगा देवी पत्नी तोताराम, शीशुपाल (14) पुत्र लाल सिंह, अजीत पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ तथा खिलौनावती (32) पत्नी महेंद्र निवासी नगला बगिया थाना दादौ की हालत गंभीर देख उन्हें दंगवा सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें बदायूं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर एसडीएम सम्भल व इंस्पेक्टर गुन्नौर पहुंचे और बचाव कार्य अपनी देखरेख में कराया। 

नाव पर सवार लोग 
1 - देवराज पुत्र लीलाधन निवासी उस्मानपुर थाना जरीफ नगर बदायूं 
2 - अजीत पुत्र सोरन सिंह निवासी धोबरखेड़ा बदायूं 
3 - प्रियंका पत्नी अजीत निवासी धोबरखेड़ा बदायूं 
4 - मुकेश पुत्र बाबूराम निवासी नगला चोई थाना सहसवान जनपद बदायूं 
5 - बाबूराम पुत्र लाखन निवासी नगला चोई थाना सहसवान जनपद बदायूं 
6 - विशाल पुत्र सौमेश निवासी हंडुआ थाना उघैती बदायूं 
7 - संजीव पुत्र तेजपाल निवासी हंडुआ थान उघैती जनपद बदायूं 
8 - भीमसेन पुत्र नेम सिंह निवासी इतवारपुर सहावर जनपद कासगंज 
9 - लाल सिंह पुत्र प्रीमल सिंह निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ 
10 - रामा देवी पत्नी लाल सिंह निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
11 - प्रेमवती पत्नी भीकमसेन निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ 
12 - गंगा देवी पत्नी तोताराम निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
13 - शिशुपाल पुत्र लाल सिंह निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ 
14 - अजीत पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
15 - अमित पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
16 - लक्ष्मी पत्नी तोताराम निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
17 - खिलौनवती पत्नी महेंद्र निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
18 - प्रदीप पुत्र भीमसेन निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़ 
19 - सुमीत निवासी नगला बगिया थाना दादौं अलीगढ़

chat bot
आपका साथी