Hathras case : हाथरस में AAP के सांसद संजय सिंह पर फेंकी काली स्‍याही, वापस जाओ के नारे लगे

आप नेताओं ने परिवार की पूरी बात सुनी। आप नेताओं ने हर संभव सहायता देने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया। आप नेताओं के गांव से निकलते ही काली स्याही फेंकी गई। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंंगामा काटा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 03:33 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 03:33 PM (IST)
Hathras case : हाथरस में AAP के सांसद संजय सिंह पर फेंकी काली स्‍याही, वापस जाओ के नारे लगे
आप नेताओं ने परिवार की पूरी बात सुनी।

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस चंदपा के गांव बूलगढ़ी में मृतक युवती के बाद सियासी भूचाल मचा हुआ  है। रोजाना राजनीतिक दलों के नेता दलबल के साथ गांव बूलगढ़ी में पहुंच रहे हैं। सोमवार दोपहर में आप नेता संजय सिंह विधायक राखी बिड़लान के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। आप नेताओं ने परिवार की पूरी बात सुनी। आप नेताओं ने हर संभव सहायता देने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया। आप नेताओं के  गांव से निकलते ही काली स्याही फेंकी गई। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंंगामा काटा। मामला बढ़ने पर  हंंगामा कर रहे आप के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया गया।

आप नेता संजय सिंह का विरोध, फेंकी स्याही

बूलगढ़ी में मृतका से मिलकर लौट रहे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी। गांव से बाहर आते ही राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के दीपक शर्मा ने कार में बैठे संजय सिंह और राखी बिड़लान पर स्याही फेंकी। इससे पहले प्रशासन ने गांव के मोड़ से 500 मीटर पहले बेरीकेडिंग पर आप नेताओं की गाड़ियां रोक दी गयी थीं। जिला प्रशासन की गाड़ी में उन्हें गांव भेजा गया था। वहां से लौटने के दौरान उनपर सिपाही फेंकी गई। इस दौरान वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगे वहीं आप कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया।इसके बाद आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हंगामा करने वाले लोगों से भिड़ने लगे। हंंगामा कर रहे आप के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया गया।

यह है मामला 

14 सितंबर की सुबह अनुसूचित जाति की पीड़ता को गंभीर हालत मेें स्वजन कोतवाली चंदपा लेकर आए थे। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही संदीप पर जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। इधर लड़की की हालत में कई दिन तक सुधार नहीं आया। विवेचना कर रहे सीओ सादाबाद ब्रह्मसिंह ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाईं थीं। इससें संदीप के साथ-साथ उसके तीन अन्य साथियों को भी नामजद किया गया। पुलिस चारों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। जेएन मेडिकल से पीड़िता को दिल्‍ली के सफदरजंग में रेफर कर दिया था। मंगलवार को पीड़िता की मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात प्रशासन ने हाथरस के गांव बूलगढ़ी में अंतिम संस्‍कार कर दिया था। रात मेंं पुलिस द्वारा जबरन अंतिम संस्‍कार करने के विरोध में वाल्‍मीकि समाज-कांग्रेसी व पुलिस के बीच पथराव हो गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद कांग्रेस  व सपा ने प्रदर्शन किया। जेवर टोल प्‍लाजा पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। टीएमसी के सांसदों के साथ भी धक्‍का-मुक्‍की हुई थी। शनिवार की दोपहर उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी व अपर मुख्‍य सचिव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।  तीन सितंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से यमुना एक्‍सप्रेस-वे डीएनडी पर अभद्रता की गई और कार्यकर्ताओं  पर लाठीचार्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी