भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

भाजपा 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली को एतिहासिक बनाने में जुट गई है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:52 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:17 AM (IST)
भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

अलीगढ़ (जेएनएन)।  भाजपा 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली को एतिहासिक बनाने में जुट गई है। गुरुवार को सांसद सतीश गौतम के कार्यालय पर हुई बैठक में शहर विधायक संजीव राजा ने पदाधिकारियों में जोश भरा। कहा, कम संदेश बाइक रैली जन-जन तक पार्टी का संदेश पहुंचाएगी। आजतक एक साथ इतनी बाइक सवार कार्यकर्ता एक साथ नहीं निकले हैं। रैली के महानगर संयोजक मनोज शर्मा व जिला संयोजक अन्नू आजाद ने कहा कि इस रैली में पांच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रत्येक बूथ से पांच-पांच बाइक कार्यकर्ता होंगे। यह पहले नुमाइश मैदान पर एकत्रित होंगे। यहां से दोपहर 12 बजे रैली प्रस्थान होगी। पांच किमी लंबा सफर तय करके यह सासनी गेट स्थित महेश्वरी इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि रैली की तैयारियों में पूरी टीम जुटी हुई है। महामंत्री गौरव शर्मा,मनीष राय, बीएस पाल, सुधा सिंह, पवन शर्मा, संजय गोयल, भू-प्रकाश माहौर, शैलेंद्र गुप्ता, राकेश गोस्वामी, सुशीला सिंह, अश्वनी सिंह, डॉ. निशित शर्मा, वैभव गौतम, सुंदर लाल, राज सक्सेना, ङ्क्षरकल गुप्ता आदि थे।

जयंती पर हवन कर  गोडसे को याद किया

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे की जयंती पर हवन किया। बी-दास कंपाउंड कार्यालय पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक पांडेय ने गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया। पांडेय ने कहा कि गोडसे महान विचारक और देशभक्त थे। महात्मा गांधी ने मुस्लिमों की हर बात मानी। इसी का परिणाम रहा है कि भारत के बंटवारे के समय करीब 32 लाख ङ्क्षहदुओं की निर्मम हत्या कर दी गई। नाथूराम गोडसे व नाना आप्टे ने 30 जनवरी 1948 को इस विचारधारा को खत्म करने का काम किया। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ङ्क्षहदुस्तान में नाथूराम गोडसे व नाना जैसे महान व्यक्तियों की जरूरत है। यहां जयवीर शर्मा, सचिन शर्मा, प्रशांत, मनोज सैनी, कुंज बिहारी, लवकेश कुमार, आकाश, भोला, हरि शंकर आदि थे।

chat bot
आपका साथी