अलीगढ़ में रंगबाजी में भिड़े बाइक सवार, मारपीट-फायरिंग

आरोप है कि बाइक सवार बेवजह घूरने लगे। बॉबी ने टोका तो गालीगलौज कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। बाइक सवारों ने दो-तीन राउंड हवाई फायर किए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रङ्क्षवद्र दुबे ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहा हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 11:59 PM (IST)
अलीगढ़ में रंगबाजी में भिड़े बाइक सवार, मारपीट-फायरिंग
आरोप है कि बाइक सवार बेवजह घूरने लगे। बॉबी ने टोका तो गालीगलौज कर दी।

अलीगढ़ जेएनएन: सिविल लाइन क्षेत्र के दोदपुर में बुधवार देररात रंगबाजी में दो बाइक सवार भिड़ गए। मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

टोका तो गालीगलौज कर दी

सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर गंदा नाला निवासी बॉबी उर्फ इमरान बुधवार देर रात बाइक से दोदपुर की तरफ आ रहे थे। उनके साथ ही सड़क पर एक अन्य बाइक सवार चल रहा था। आरोप है कि बाइक सवार बेवजह घूरने लगे। बॉबी ने टोका तो गालीगलौज कर दी।  विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। बाइक सवारों ने दो-तीन राउंड हवाई फायर किए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रङ्क्षवद्र दुबे ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहा हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

किसान की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अलीगढ़: थाना क्षेत्र के गांव परौरा में मंगलवार को किसान को गला घोंटकर मार डाला था। शव झाडिय़ों में पड़ा मिला था। इस मामले में बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।

यह था मामला 

बता दें कि गांव परौरा के 64 वर्षीय कुंवरपाल सिंह सोमवार शाम घर से खेत पर घूमने की बोलकर गए थे। देररात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की, मगर कहीं पता न चला। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। तब उनकी नजर झाडिय़ों में पड़े शव पर पड़ी। शरीर पर काफी चोट के निशान के अलावा मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। पास जाकर देखा तो उसकी पहचान कुंवरपाल के रूप में हुई। 

अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

सूचना पर इलाका पुलिस भी पुहंच गई। शव को पीएम के लिए अलीगढ़ भेजा। देरशाम सीओ कर्मवीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस मामले में मृतक के बेटे धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि हत्या गला दबाकर हत्या की गई है। टीमें गठित कर दी गई हैं। एसओ बरला को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। इधर, सपा नेता तेजवीर सिंह ने पूरे मामले से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया है। 

chat bot
आपका साथी