बन्नादेवी क्षेत्र की घटना, शादी न करने पर जान से मारने की दी धमकी Aligarh news

गुस्साए महाराज अग्रसेन समिति जिला युवा शाखा के सदस्यों ने रविवार को थाने पर करीब एक घंटे हंगामा किया। वे आरोपित पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

By Parul RawatEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 10:27 AM (IST)
बन्नादेवी क्षेत्र की घटना, शादी न करने पर जान से मारने की दी धमकी Aligarh news
बन्नादेवी क्षेत्र की घटना, शादी न करने पर जान से मारने की दी धमकी Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। थाना  बन्नादेवी  क्षेत्र की एक युवती के साथ  पड़ोस  में रहने वाले गैर समुदाय के युवक ने सरेराह अश्लील हरकतें कर दीं। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही शादी का  दवाब  बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इससे गुस्साए महाराज अग्रसेन समिति जिला युवा शाखा के सदस्यों ने रविवार को थाने पर करीब एक घंटे हंगामा किया। वे आरोपित पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मसूदाबाद  क्षेत्र की यह युवती अपनी मां के साथ दोपहर करीब एक बजे थाने पहुंची। साथ में महाराज अग्रसेन समिति के जिलाध्यक्ष हेमंत गर्ग व महामंत्री दिनेश अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता भी थे।  पीडि़त  युवती ने बताया कि शनिवार शाम को बाजार गई थी। तभी इलाके में ही रहने वाला आदिल  पुुत्र  फरीद आ गया और हाथ  पकड़  कर शादी के लिए  दवाब  बनाने लगा। विरोध पर अश्लील हरकतें की और धमकी दी। शोर-शराबे पर मां और  पड़ोस  के दो युवक मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपित से बमुश्किल बचाया। आदिल उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है, लेकिन लोक- लाज के चलते वह चुप थी। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि  पीडि़ता  की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी