पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर एएमयू के कुलपति का विरोध, विवि परिसर में लगे निंदा के पर्चे

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में कैंपस में कुछ पर्चा भी चस्पा कर दिए थे। जिन्हें प्रोक्टोरियल टीम ने हटवा दिया। पर्चा में कुलपति द्वारा शोक जताने की निंदा की है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 01:21 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 01:48 PM (IST)
पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर एएमयू के कुलपति का विरोध, विवि परिसर में लगे निंदा के पर्चे
अलीगढ़ मुस्‍लिम यूनवर्सिटी परिसर में चिपकाया गया पोस्‍टर।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में कैंपस में कुछ पर्चा भी चस्पा कर दिए थे। जिन्हें प्रोक्टोरियल टीम ने हटवा दिया। पर्चा में कुलपति द्वारा शोक जताने की निंदा की है। कहा है पूर्व में क्या हुआ ये सब जानते हैं। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली ने कहा है ये असमाजिक तत्वों की हरकत है। उनकी तलाश की जा रही है। ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

कुलपति ने ये जताया था शोक

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था। उन्‍होंने कहा था कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। कुलपति प्रारोफेस तारिक मंसूर ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह (लोकसभा सदस्य) से भी अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।

गंदी मानसिकता वाले लोगों का इलाज करना जानते हैं योगी : कैलाश

एक ओर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है तो वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर द्वारा बाबू जी को श्रद्धांजलि देने के बाद एएमयू में राजनीति गरमा गयी है। विश्‍वविद्यालय परिसर में पर्चा चस्‍पा कर छात्रों ने अपना विरोध जताया है, पर्चे में पर्चा में कुलपति द्वारा शोक जताने की निंदा की है। हालांकि बाद में प्रोक्टोरियल टीम ने पर्चा को हटवा दिया। इस मामले को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि यहां औऱ बंगाल में ऐसी मानसिकता के लोग हैं। योगी जी इनका इलाज करना जानते हैं। 

chat bot
आपका साथी