एएमयू के पूर्व छात्र को मारी गोली, ये है वजह Aligarh News

अनूपशहर रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवार छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग कर एएमयू के पूर्व छात्र अफजाल पुत्र नफीद अहमद खान को घायल कर दिया। अफजाल के पैर में गोली लगी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:06 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 01:47 PM (IST)
एएमयू के पूर्व छात्र को मारी गोली, ये है वजह Aligarh News
एएमयू के पूर्व छात्र को मारी गोली, ये है वजह Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: सिविल लाइंस क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवार छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग कर एएमयू के पूर्व छात्र अफजाल पुत्र नफीद अहमद खान को घायल कर दिया। अफजाल के पैर में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद में गोली मारी गई है। घटना के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

तीन बाइक पर छह थे हमलावर

पढ़ाई के बाद अफजाल अलीगढ़ के ही दोदपुर इलाके में रहने लगे।  मूलरूप से वे ककराला (बदायूं) के हैं। प्रॉपर्टी का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अनूपशहर रोड स्थित सुलेमान हॉल के सामने मौजी स्वीट्स पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी  तीन बाइकों पर छह लोग आए, जिन्होंने गालीगलौज करते हुए फायङ्क्षरग शुरू कर दी। अफजाल के मुताबिक, 16-17 फायर किए गए, जिसमें एक गोली उनके बाएं पैर में लगी। इसकी आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।

इन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद में गोली मारी गई है। अफजाल ने अकरम उर्फ टिब्बा निवासी जमालपुर, फैसल मुस्तफा निवासी अलीग अपार्टमेंट शमसाद मार्केट व कासिफ मुल्ला के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी