एएमयू के पूर्व छात्र का विवादित ट्वीट, डीजीपी से शिकायत, जानिए विस्‍तार से Aligarh News

एएमयू के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की है। आरोप है कि उन्होंने हिंदू के अंत का आह्वान किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 03:02 PM (IST)
एएमयू के पूर्व छात्र का विवादित ट्वीट, डीजीपी से शिकायत, जानिए विस्‍तार से Aligarh News
एएमयू के पूर्व छात्र का विवादित ट्वीट, डीजीपी से शिकायत, जानिए विस्‍तार से Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन : एएमयू के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की है। आरोप है कि उन्होंने हिंदू के अंत का आह्वान किया है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा ने इस मामले की शिकायत डीजीपी से की है। मांग की है कि सख्त कदम उठाया जाए, वरना पूरे प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है। इस भड़काऊ बयान से अराजकता फैल सकती है।

एएमयू के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने किया विवादित ट्वीट 

डीजीपी कार्यालय की ओर इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डॉ. निशित ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि 15 सितंबर को एएमयू के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने टि्वटर पर विवादित ट्वीट किया था। ट्वीट में हिंदुत्व का अंत करने के लिए आह्वान किया। डॉ. निशित ने कहा कि शरजील 15 दिसंबर 2019 को एएमयू में पुलिस पर हुए हमले का आरोपी है। आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में अलीगढ़ और पूरे देश में जो हिंसा फैली थी, उसमें शरजील उस्मानी का प्रमुख हाथ था। डॉ. निशित ने कहा कि यह इससे प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही धार्मिक विद्वेष फैल सकता है। इसलिए शरजील उस्मानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी