पूर्व सीएम कल्याण सिंह की सेहत को लेकर तमाम नेता चिंतित, पहुंचे लखनऊ Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है हालांकि उनकी सेहत को लेकर उनके शुभचिंतक खासे चिंतित हैं। सोमवार की तमाम नेता अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचे। परिवार के लोग पहले ही लखनऊ पहुंच गए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 05:30 PM (IST)
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की सेहत को लेकर तमाम नेता चिंतित, पहुंचे लखनऊ Aligarh news
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

अलीगढ़, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। हालांकि, उनकी सेहत को लेकर उनके शुभचिंतक खासे चिंतित हैं। सोमवार की तमाम नेता अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचे। परिवार के लोग पहले ही लखनऊ पहुंच गए हैं।

जिले के लोग काफी चिंतित

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब होने के बाद से जिले के लोग काफी चिंतित हैं। जिला पंचायत चुनाव के चलते परिवार के लोग अलीगढ़ ही थे। मगर, रविवार को कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा, नाती व सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह लखनऊ पहुंच गए थे। राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि अभी तबीयत सामान्य बनी हुई है। बाबूजी पीजीआई में भर्ती हैं। यहां देखने आने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष डाक्टर विवेक सारस्वत, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा और जिला मंत्री अवधपाल सिंह लखनऊ बाबूजी को देखने पहुंचे। महानगर अध्यक्ष डाक्टर विवेक सारस्वत ने कहा कि बाबूजी राष्ट्र गौरव हैं, उनकी बदौलत ही अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

भाजपा को आगे बढ़ाने में बाबू जी का बड़ा योगदान 

अनीता जैन ने कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने में बाबूजी का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा सरकार बनने के बाद सूबे के पहले मुख्यमंत्री बनें। यह गौरव पूरे प्रदेश में अलीगढ़ जिले को मिला है। हम सभी का सौभाग्य है कि बाबूजी का सानिध्य मिला है। शिव नारायण शर्मा ने कहा कि बाबूजी ने भाजपा को एक नई पहचान दी। राम मंदिर आंदोलन के लिए उन्होंने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। यहां तक सीएम कि कुर्सी दो मिनट में छोड़ दी। उन्होंने सत्ता की परवाह नहीं की। उनके रोम-रोम में प्रभु श्रीराम बसे हैं। मुझे विश्वास है कि वो जल्द स्वस्थ्य होंगे। अवधपाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। आज भव्य राम मंदिर का स्वरूप उन्हीं के चलते साकार हो पा रहा है। उधर, कल्याण सिंह के पैतृक गांव में भी लोग सेहत को लेकर परेशान हैं। अधिवक्ता जेपी राजपूत ने बताया कि पूरा गांव बाबूजी की सेहत को लेकर मंगल कामना कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील पांडेय ने कहा कि बाबूजी हम सभी के संबल हैं, उन्होंने हम सभी का हमेशा मार्गदर्शन किया है।

chat bot
आपका साथी