Aligarh Weather Report : अलीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, हवाओं में नमी के चलते हीट वेव से मिलेगी राहत

इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा नजर आ रहा है। भीषण गर्मी में आसमान में बादल दिखे तो राहत की उम्‍मीद खुद ब खुद बंध जाती है। इन दिनों आसमान में बादलों की आवाजाही ने लोगों को राहत दी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 09:16 AM (IST)
Aligarh Weather Report : अलीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, हवाओं में नमी के चलते हीट वेव से मिलेगी राहत
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा में नमी के चलते अब करीब एक सप्ताह तक हीट वेव यानी लू से राहत मिलेगी, फिर भी तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है। तेज धूप व उमस राहगीरों को परेशान करती रहेगी। रात्रि के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बढ़ने से गर्मी का असर होगा। आज अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्‍यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। 

गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार 

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भंयकर गर्मी व लू के थपेड़ों से मंगलवार को कुछ राहत मिली। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छा रहे, इससे सूरज के तेवर भी कुछ नरम पड़ गए। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा में नमी से राहत मिली। हालांकि, उमस ने भी परेशान किया। तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सप्ताहभर से गर्मी ने लोगों की हालत खस्ता करके रख दी थी। धूप जैसे आग बनकर बरस रही थी। लू के थपेड़ों से तन झुलसा जा रहा था, लेकिन सोमवार रात से ही मौसम का मिजाज बदलता दिखा। वातावरण में हल्की ठंडक खुल गई। उत्तर-पश्चिम से चली ठंडी हवा ने गर्मी से त्रस्त लोगों को काफी राहत पहुंचाई। मंगरवार को सूरज समय पर निकला, तेवर भी दिखाए, लेकिन आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

एक सप्‍ताह तक हीट वेव से राहत की उम्‍मीद

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब एक सप्ताह तक हीट वेव यानी लू से राहत रहने की उम्मीद है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। हालांकि, इस सप्ताह अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है। तेज धूप व उमस राहगीरों को परेशान करती रहेगी। रात्रि के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बढ़ने से गर्मी का असर कुछ कम होगा, लेकिन उमस परेशान कर सकती है।

पूर्वानुमान, अधिकतम, न्यूनतम

अलीगढ़

18 मई, 42, 29

19 मई, 43, 28

---------

हाथरस

18 मई, 41, 28

19 मई, 42, 27

chat bot
आपका साथी