विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh Tappal Massacre : टप्पल में तनावपूर्ण शांति, शुद्धिकरण यज्ञ में शामिल हुए सांसद

By Sandeep SaxenaEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 12:56 PM (IST)

टप्पल में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद बिगड़े हालातों को सामान्य करने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों ...और पढ़ें

Aligarh Tappal Massacre : टप्पल में तनावपूर्ण शांति, शुद्धिकरण यज्ञ में शामिल हुए सांसद
Aligarh Tappal Massacre : टप्पल में तनावपूर्ण शांति, शुद्धिकरण यज्ञ में शामिल हुए सांसद

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ बालिका की हत्या को लेकर जिलेभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। टप्पल में तनाव पूर्ण शांति है। बुधवार को मृतक बालिका के घर हुए शुद्धिकरण यज्ञ में सांसद सतीश गौतम व विधायक अनूप वाल्मीकि शामिल हुए।

टप्पल में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद बिगड़े हालातों को सामान्य करने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों की नजर अब बुधवार को होने वाले शुद्धिकरण (तेरहवीं संस्कार) पर है। क्षेत्रीय विधायक, सांसद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी भी इस दिन टप्पल में जुटेंगे। बयानबाजी, कार्रवाई पर टीका टिप्पणी को लेकर माहौल न गरमा जाए, इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी चिंतित हैं। पीडि़त परिवार के अलावा आला अफसर राजनेताओं से भी संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं, खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है, जिससे पल-पल की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे। फोर्स भी बढ़ाया जा रहा है।

 पीडि़त परिवार से एसएसपी के साथ मिले सांसद 
सोमवार रात सांसद सतीश गौतम, खैर विधायक अनूप प्रधान कुछ पार्टीजनों के साथ पीडि़त परिवार से उनके घर पर मिले थे। एसएसपी आकाश कुलहरि भी वहां मौजूद रहे। सांसद व विधायक ने परिवार की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं, बुधवार को शुद्धिकरण में शामिल होने की बात कही। विधायक ने कहा कि शुद्धिकरण के बाद मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

घर पर रहेगा रिश्तेदारों का जमावड़ा
एसएसपी ने परिवार की सुरक्षा और आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। मंगलवार को परिवार के लोग शुद्धिकरण की तैयारी में व्यस्त रहे। कुछ राजनेताओं व जनप्रतिनिधि के टप्पल आने की सूचना थी, मगर वे पहुंचे नहीं। रिश्तेदार व नजदीकियों का ही घर के बाहर जमावड़ा लगा रहा। मंगलवार को हालात सामान्य नजर आए। बाजार पूरे दिन खुला रहा। हालांकि, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में चहल-कदमी कम ही रही। कुछ मकानों पर ताले लटके हुए थे।

पीएसी, आरएएफ का रहेगा पहरा
शुद्धिकरण में राजनेताओं के जमावड़े से हरकत में आए अफसरों ने पुलिस बल बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालात सामान्य देख सोमवार को फोर्स घटा लिया गया था। लेकिन बुधवार को चप्पे-चप्पे पर पीएसी, आरएएफ व पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए थाना स्तर पर सभी प्रभारी निरीक्षक, तेज तर्रार दारोगा व स्थानीय जांच एजेंसियों को निर्देश दे दिए गए हैं। तीन कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरएएफ मांगी गई हैं। अफसरों का प्रयास रहेगा कि राजनेता व पार्टीजनों के अलावा अन्य किसी तरह की भीड़ न जुटने दी जाए।

सतर्कता बरती जाएगी
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि टप्पल में हालात सामान्य हैं। एहतियातन फोर्स लगाया गया है। शुद्धिकरण के दिन सतर्कता बरती जाएगी। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। मिलने पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।