Aligarh News: सीएम योगी की सभा के बाद BJP कार्यकर्ता उत्‍साहित, आज से बूथों पर करेंगे मंथन

महापौर का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ है। पार्टी का एक ही लक्ष्य है जीत हासिल करना। नुमाइश मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह की राह पार्टी कार्यकर्ताओं को दिखाई उससे सभी गदगद हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 10:58 AM (IST)
Aligarh News: सीएम योगी की सभा के बाद  BJP कार्यकर्ता उत्‍साहित, आज से बूथों पर करेंगे मंथन
महापौर का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ है।

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। महापौर का चुनाव भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ है। पार्टी का एक ही लक्ष्य है जीत हासिल करना। हर वोटर तक पहुंचने की रणनीति पर पार्टी काम कर रही है। नुमाइश मैदान में शुक्रवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह की राह पार्टी कार्यकर्ताओं को दिखाई उससे सभी गदगद हैं। बस इंतजार है तो आरक्षण की घोषणा होने का है। उसी के हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी। संगठन उससे पहले की तैयारी में भी जुट गया है। रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सभी नगर पंचायत में दिखाया जाएगा। इसके बाद बूथ पर मंथन भी किया जाएगा।

भाषण में योजनाओं का जिक्र

2017 में हुए महापौर के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 17 नगर निगम में से भाजपा ने 15 में जीत हासिल की थी। अलीगढ़ और मेरठ में हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी का सबसे अधिक जोर इन नगर निगमों ही जीत हासिल करने पर है। प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय में पार्टी का प्रतिनिधित्व न होने की वजह से विकास कार्यों का हवाला भी दिया। कहा, अलीगढ़ अगर बेहतर काम करता तो आगरा और गाजियाबाद की तरह स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर होता। अपने भाषण में भी कई बार इन योजनाओं का जिक्र किया।

सपा करती जाति-मजहब ही राजनीतिक 

कहा कि, सपा जाति-मजहब ही राजनीतिक करती है, लेकिन जनता ने प्राथमिकता देकर इन्हें नकार दिया है। अपनी सरकारी की तारीफ करते हुए सरकार की मंशा केवल विकास कराने की है। नुमाइश मैदान में योगी ने शुक्रवार को 86.50 करोड़ की 88 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया था।

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी सीएम ने 446 करोड़ की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं के साथ ही योगी ने एक तरह से निकाय चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकने का काम भी किया। योगी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम लेना भी भूलते। वो जानते है कि बाबू जी ने जो पार्टी को दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

हर वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव नारायण शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। हर निकाय में संयोजक व पांच सह सह संयोजक बनाए गए हैं। हर बूथ पर एक संयोजक व चार संयोजकों को जिम्मेदारी दी है। पन्ना प्रमुख भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें महानगर अध्यक्ष से लेकर हर सीनियर नेता पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। सामाजिक टोली भी बन गईं हैं। हर वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम है।

नगर पंचायत, नगर पालिका में इसे दिखाया जाएगा। बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता लोगों से चर्चा करेंगे। शहर में भी यह आयोजन होगा। भाजपा ने 2917 के चुनाव में अतरौली नगर पालिका के अलावा जलाली और बेसवां नगर पंचायत में जीत हासिल की थी। टप्पल व खैर में बाद में निर्दलीय विजेता भी पार्टी से जुड़ गए। इस बार पार्टी हर नगर पालिका व नगर पंचायत में जीत दर्ज करने के लिए काम कर रही है। सफलता भी मिलेगी।

डोर टू डोर होगा कूड़ा एकत्रीकरण

स्वच्छ भारत मिशन की ओडीएफ प्लस योजना के तहत शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश मैदान से 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई दी। अब यह ई-रिक्शा ग्राम पंचायतों को आवंटित कर दिए हैं। जल्द ही इनके माध्यम से शहरों की तरह गांव में भी डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की तरफ से यह पहल की गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग केंद्र बन रहे हैं।

chat bot
आपका साथी