Aligarh Smart City: कूड़ा मुक्त शहरों में शामिल हुआ अलीगढ़, ऐसे मिली सफलता, जानिए विस्‍तार से

देश के कूड़ा मुक्त शहरों में अलीगढ़ फिर शामिल हुआ है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी सूची में अलीगढ़ तीसरे स्थान पर है। अलीगढ़ के अलावा इस सूची में नोएडा गाजियाबाद लखनऊ और झांसी भी शामिल हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:39 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:39 AM (IST)
Aligarh Smart City: कूड़ा मुक्त शहरों में शामिल हुआ अलीगढ़, ऐसे मिली सफलता, जानिए विस्‍तार से
तत्कालीन नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह की मेहनत और आधुनिक सोच बताई जा रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  देश के कूड़ा मुक्त शहरों में अलीगढ़ फिर शामिल हुआ है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी सूची में अलीगढ़ तीसरे स्थान पर है। अलीगढ़ के अलावा इस सूची में नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और झांसी भी शामिल हैं। नेशनल टीम द्वार विभिन्न स्तर पर हुए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर जीएफसी (गारबेज फ्री सिटी) अवार्ड अलीगढ़ नगर निगम को मिला है। इस उपलब्धि के पीछे तत्कालीन नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह (वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण सचिव) की मेहनत और आधुनिक सोच बताई जा रही है।

ऐसे मिली सफलता

स्वच्छ भारत मिशन शहरी द्वारा से जनवरी, 2021 में पूरे देश में कूड़ा मुक्त शहर का सर्वे कराया गया था। इसका परिणाम अब आया है। इसमें कूड़ा प्रबंधन, कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व अन्य बिंदुओं पर भी नेशनल टीम ने भौतिक परीक्षण किया था। सर्वे से पूर्व तत्कालीन नगर अायुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कई कार्य कराए थे। इसमें डलावघरों को खत्म कर विलोपित डलावघर की स्थापना करना, घरों से गीला-सूखा कूड़ा एकत्र करना, बाजारों में रात्रिकालीन सफाई, पूरे शहर में कूड़ेदान लगाना और इनकी नियमित सफाई, प्लास्टिक पर प्रतिबंध व उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के अलावा बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक टायलेट, पिंक टायलेट बनवाए गए। वाल पेंटिंग व सेल्फी प्वाइंट बनाकर पूरे शहर को सजाया गया था। इसी का परिणाम है कूड़ा मुक्त शहरों की सूची में अलीगढ़ को तीसरा स्थान मिला है।

लखनऊ, झांसी पिछड़े

सर्वे में अलीगढ़ को लखनऊ व झांसी से भी स्वच्छ बताया गया। पांच शहरों में प्रथम स्थान पर नोएडा, दूसरे पर गाजियाबाद, तीसरे पर अलीगढ़, चौथे पर लखनऊ आैर पांचवे पर झांसी है।

राष्ट्रपति से पुरस्कृत होंगे प्रेम रंजन

तत्कालीन नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कृत करेंगे। 20 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें अवार्ड मिलेगा। ये अवार्ड उन्हीं अधिकारियों को दिया जा रहा है, जो सर्वे के दौरान संबंधित निकायों में कार्यरत थे। प्रेम रंजन सिंह ने अलीगढ़ के मेयर, निगम अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी है।

प्रेम रंजन सिंह।

मेयर व नगर आयुक्त ने दी शुभकामना

मेयर मोहम्मद फुरकान व नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह अवार्ड उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। मेयर ने कहा कि सरकार ने अलीगढ़ काे दीपावली का उपहार दिया है।

chat bot
आपका साथी