Aligarh : घर से निकले थे खेलने ट्रेन में बैठकर पहुंच गए दिल्ली

रोरावर थाना क्षेत्र का 12 वर्षीय किशोर अपने साथी के साथ 16 जनवरी को घर से खेलने निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर स्वजन को चिंता हुई। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

By Santosh SharmaEdited By: Publish:Mon, 30 Jan 2023 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 30 Jan 2023 12:10 AM (IST)
Aligarh : घर से निकले थे खेलने ट्रेन में बैठकर पहुंच गए दिल्ली
Aligarh : घर से निकले थे खेलने ट्रेन में बैठकर पहुंच गए दिल्ली

जासं, अलीगढ़ : घर से खेलने निकले रोरावर क्षेत्र के दो किशोर दिल्ली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया है। रोरावर थाना क्षेत्र का 12 वर्षीय किशोर अपने साथी के साथ 16 जनवरी को घर से खेलने निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर स्वजन को चिंता हुई। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर रोरावर सुधीर कुमार धामा के अनुसार किशोर दिल्ली पहुंच गए थे।

दिल्ली पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन के पास घूमते देखा तो सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया। दिल्ली सीडब्ल्यूसी ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया तो स्वजन पुलिस के साथ दिल्ली पहुंच गए। सीडब्ल्यूसी ने दोनों किशोरों को स्वजन को सौंप दिया। दोनों ने खेलने के बहाने किशोर घूमने की फिराक में ट्रेन में बैठ गए और दिल्ली पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी