Aligarh Coronavirus Vaccination Alert : आज 29 बूथों पर लगाए जाएंगे Corona टीके

कोरोना के खिलाफ जनपद में टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। अब तक करीब 10 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या युवाअों की है। 16 अगस्त को महा अभियान में 65 हजार 971 टीके लगाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 06:20 AM (IST)
Aligarh Coronavirus Vaccination Alert : आज 29 बूथों पर लगाए जाएंगे Corona टीके
65 हजार 971 टीके लगाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना के खिलाफ जनपद में टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। अब तक करीब 10 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। 16 अगस्त को महा अभियान में 65 हजार 971 टीके लगाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। 17 अगस्त को 29 बूथों पर टीकाकरण होगा। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे।गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं।

टीकाकरण से ही रुकेगी तीसरी लहर

 सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण की वजह से ही दूसरी लहर कमजोर हुई। संभावित तीसरी लहर भी काफी लोगों का टीकाकरण होने के कारण ही रुकी हुई है। मंगलवार को 29 बूथों पर टीकाकरण दिवस का आयोजन होगा। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा लें। रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे। गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी