अलीगढ़ के वकील अब ऐसे सुधारेंगे अपनी छवि, कार्यशाला मेें दिए जाएंगे टिप्स

वकीलों की छवि सुधारने और जूनियरों को वकालत के गुरुमंत्र देने के लिए कोल तहसील राजस्व बार एसोसिएशन ने अनोखी पहल की है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 07:37 PM (IST)
अलीगढ़ के वकील अब ऐसे सुधारेंगे अपनी छवि, कार्यशाला मेें दिए जाएंगे टिप्स
अलीगढ़ के वकील अब ऐसे सुधारेंगे अपनी छवि, कार्यशाला मेें दिए जाएंगे टिप्स

अलीगढ़ (जेएनएन)। वकीलों की छवि सुधारने और जूनियरों को वकालत के गुरुमंत्र देने के लिए कोल तहसील राजस्व बार एसोसिएशन ने अनोखी पहल की है। 11 नवंबर को तहसील परिसर में कार्यशाला होगी। इसमें शराब न पीने वाले, सुबह रोज पूजा करने वाले व माता-पिता का सम्मान करने वाले वकीलों को ही प्रवेश मिलेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता बेहतर वकालत के लिए गुरु सिखाएंगे।

जनता की बीच बन रही गलत छवि

एसोसिएशन की हुई बैठक में अध्यक्ष रक्षपाल सिंह राघव ने कहा कि जनता के बीच वकीलों को लेकर गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे जनता के बीच बेहतर छवि बनाएंगे। जूनियर वकीलों को वकालत के अच्छे गुरमंत्र एवं संस्कार देने के लिए कार्यशाला करेंगे। इसमें केवल उन्हीं वकीलों को प्रवेश मिलेगा, जो शराब नहीं पीते हैं। सुबह जगकर पूजा करते हैं। माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करते हैैं और जो कम से कम एक घंटा रोज जनता को मुफ्त राय देने में सक्षम हों। प्रवेश फॉर्म का शुल्क एक रुपया तय किया गया है।

निबंधन कार्यालय में छापा, रुपये वापस कराए

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रक्षपाल सिंह राघव ने वकीलों के साथ सोमवार को तहसील के निबंधन कार्यालय में छापा मारा। यहां बैनामों के लिए पैसे लिए जा रहे थे। इन्हें वापस कराया गया। चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्यालय बनाना हैं। अफसरों को रुपयों का लालच छोडऩा होगा। चेंबरों से बाहर निकलकर काम करना होगा।

chat bot
आपका साथी