ADA में एक महीने में 10 करोड़ की आय का लक्ष्य, पूरा करने में छूट रहे पसीने Aligarh News

एडीए को उबारने के लिए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अभियंता व बाबुओं को सख्त अल्टीमेटम दिया है। एक महीने में 10 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा गया है। सभी को तेजी से शमन शुल्क व नक्शा पास कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 08:44 AM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 08:44 AM (IST)
ADA में एक महीने में 10 करोड़ की आय का लक्ष्य, पूरा करने में छूट रहे पसीने Aligarh News
एक महीने में 10 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे एडीए को उबारने के लिए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अभियंता व बाबुओं को सख्त अल्टीमेटम दिया है। एक महीने में 10 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा गया है। सभी को तेजी से शमन शुल्क व नक्शा पास कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, अफसरों को इसे पूरा करने के लिए संबंधित अफसर व कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।

सुधार नहीं हुआ तो फिर वह कार्रवाई

 दो दिन पहले ही उपाध्यक्ष ने प्रभारी सचिव को एक पत्र लिखा था। इसमें स्पष्टलिखा है कि उनके संज्ञान में आया है कि प्रवर्तन कार्य जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा है। सीलिंग की कार्रवाई, अवैध निर्माण रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नोटिस भी नहीं जारी किया जा रहा है, जबकि शहर में तेजी से अवैध निर्माण हो रहे हैं। इसके पीछे कुछ कर्मचारी व अभियंताओं की भी संलिप्तता है। इससे विभाग की भी छवि खराब हो रही है। उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन उसका पालन नहीं कराया गया। अवैध निर्माण को लेकर कोई आख्या भी प्रस्तुत नहीं की गई। यह अंतिम मौका दिया गया है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो फिर वह कार्रवाई को बाध्य होंगे। 

10 करोड़ का लक्ष्य

उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की अफसरों को एक महीने में 10 करोड़ की आय करने का लक्ष्य दिया है। इसमें पवर्तन टीमों को सख्ती से काम करने दिए गए हैं। अवैध निर्माण में कतई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। नियमानुसार ही भवनों को शमन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी