अलीगढ़ में कुख्यात विनोद पर एनएसए में कार्रवाई

अलीगढ़ समेत कई जिलों में विनोद के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे पुलिस में सिपाही पद से किया गया था बर्खास्त।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 02:24 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 02:24 AM (IST)
अलीगढ़ में कुख्यात विनोद पर एनएसए में कार्रवाई
अलीगढ़ में कुख्यात विनोद पर एनएसए में कार्रवाई

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र में अलीगढ़ के कारोबारी के अपहरण में शामिल कुख्यात विनोद जाट पर एनएसए लगा दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने यह कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। विनोद के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, झांसी समेत कई जिलों में अपहरण, फिरौती, लूट, डकैती की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह आगरा जेल में बंद है। इगलास कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि विनोद जाट पुत्र राजवीर निवासी महामोनी थाना मुरसान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जमानत पर छूटकर बेखौफ अपराध करता है। पुलिस में सिपाही के पद से बर्खास्त हो चुका है। लोगों में इससे डर का माहौल है। इसके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज है। अब इसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों अलीगढ़ के स्टील कारोबारी सुरेंद्र कुमार के अपहरण व फिरौती के मामले में भी इसका नाम आया था। इसी मामले में इसका साथी 25 हजार का इनामी विनोद पथैना फरार है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अपराधी गिरफ्तार : गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अपराधी शुक्रवार को मडराक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों शहर में अलग-अलग जगहों में हुई लूट में शामिल थे। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम पड़ियावली को जाने वाले रास्ते पर मडराक एसओ राजीव कुमार टीम के साथ चेकिग कर रहे थे। तभी कपिल, सुशील निवासी नगला मंदिर व सतीश निवासी पड़ियावली को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों से तमंचा व दो चाकू बरामद हुए। यह गिरोह तमंचे व चाकू के बल पर राह चलते लोगों को शिकार बनाता था। एसपी देहात ने बताया कि कपिल के खिलाफ छह, सुशील के खिलाफ आठ, सतीश के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी