UP News: अलीगढ़ में सीएम योगी के आगमन से पहले हादसा, गिरा पंडाल का हिस्सा; दो लोग घायल

UP News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ में चुनावी बिगुल फूंकने वाले हैं। थोड़ी देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पहले सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गभाना तहसील के सामने सभा के लिए व्यवस्था की गई हैं। पंडाल लगाया जा रहा था कि तभी हादसा हो गया। पंडाल का एक हिस्सा गिर जाने के चलते दो लोगों को चोट आई है।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Fri, 05 Apr 2024 02:06 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2024 02:06 PM (IST)
UP News: अलीगढ़ में सीएम योगी के आगमन से पहले हादसा, गिरा पंडाल का हिस्सा; दो लोग घायल
अलीगढ़ में सीएम योगी के आगमन से पहले हादसा, गिरा पंडाल का हिस्सा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ में चुनावी बिगुल फूंकने वाले हैं। थोड़ी देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पहले सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गभाना तहसील के सामने सभा के लिए व्यवस्था की गई हैं। पंडाल लगाया जा रहा था कि तभी हादसा हो गया।

सीएम योगी गभाना तहसील के सामने सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सुबह से ही सभा स्थल पर भीड़ है। अभी कुछ देर पहले तेज हवा के चलते पंडाल का एक हिस्सा गिर गया।

दो लोगों को लगी चोट

पंडाल का एक हिस्सा गिर जाने के चलते हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में दो लोगों के चोटिल होने की खबर सामने आई है। दो लोगों को चोट आई है, हालांकि किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: रालोद का साथ छोड़ने के बाद शाहिद सिद्दीकी ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, सपा में शामिल होने की अटकलें!

chat bot
आपका साथी