अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर की दिखेगी झलक, शार्ट मूबी में दिखेगा कारोबार Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता । ताला-हार्डवेय की चमक आयोजन स्थल पर चमक दिखेगी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) में चयनित अलीगढ़ के इस पारंपरिक उत्पादन की तमाम वैरायटी के लिए ग्रीन जोन में ताला-हार्डवेयर के साथ पीतल की मूर्ति भी दिखेंगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 04:48 PM (IST)
अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर की दिखेगी झलक, शार्ट मूबी में दिखेगा कारोबार Aligarh news
अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर की चमक प्रधानमंत्री के आयोजन स्थल पर दिखेगी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । ताला-हार्डवेयर की चमक आयोजन स्थल पर चमक दिखेगी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) में चयनित अलीगढ़ के इस पारंपरिक उत्पादन की तमाम वैरायटी के लिए ग्रीन जोन में ताला-हार्डवेयर के साथ पीतल की मूर्ति भी दिखेंगी। अलीगढ़ डिफेंस कारिडोर व राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्व विद्यालय का माडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

उद्यमियों के बैठने के लिए अलग से बनाया जाएगा पंडाल

उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया है कि जिले के उद्यमियों के बैठने के लिए अलग से पंडाल बनाया जा रहा है। इन उद्यमियों के लिए पंडाल तक पहुंचने के लिए अलग से गैलरी बनाई जाएगी। उद्यमियों को पास जारी किए जाएंगे। इसकी सूची रविवार तक तैयार की जाएगी। सीएम जब तैयारियों का जायजा लेने आएंगे, तब वे कारिडोर का एयर निरीक्षण करेंगे। आयोजन स्थल से दो किलो मीटर स्थित कारिडोर क्षेत्र में निरीक्षण के लिए ड्रोन की भी व्यवस्था रहेगी।

अलीगढ़ डिफेंस कारिडोर के निवेशकों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डिफेंस कारिडोर, राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय व ओडीओपी में चयनित कारोबार की शार्ट मूबी भी दिखाई जाएगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज विकास प्राधिकरण के एसीओ श्रीश वर्मा ने बताया है कि पीएम के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब अलीगढ़ डिफेंस कारिडोर के निवेशकों से ही पीएम रूबरू होंगे। वीडियो कान्फ्रेंस का कार्यक्रम रद कर दिया है। डिफेंस कारिडोर की ब्रांडिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। यूनी पोल लगाना शुरू हो गया है।

एएमयू के पाठ्यक्रम में शामिल हो कल्याण सिंह की जीवनी

अलीगढ़ । भाजपा के वरिष्ठ नेता मानव महाजन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि एएमयू के पाठ्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जीवनी शामिल करनी चाहिए। कल्याण सिंह ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर कार्य किया है। नकल पर रोक लगाने का काम उनकी ही सरकार ने किया था। उनके समय सख्त प्रशासन था। अपराधी इतने भयभीत थे कि प्रदेश छोड़कर भाग गए थे, जो नहीं गए थे वो सलाखों के पीछे थे। इसलिए एएमयू के कर्ता-धर्ता को भगवान सद्भबुद्धि दे कि वह बाबूजी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर लें। इससे छात्र बहुत कुछ सीख सकेंगे। मानव महाजन ने डा. जसीम मोहम्मद को बधाई दी। कहा कि बाबूजी के नाम पर डाक टिकट छपवाया। एएमयू के छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में उन्होंने बाबूजी की जीवनी को शामिल किए जाने की मांग की है। उनकी सोच दूरदृष्टि की है। मावन महाजन ने एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की ओर से कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद पिछले दिनों एएमयू में पर्चे चस्पा किए जाने पर भी नाराजगी जताई। 

chat bot
आपका साथी