अब बिना कार्ड और पर्ची के भी मिलेगा राशन

जागरण संवाददाता, अलीगढ : यदि आपका नाम राशन की पात्रता सूची में है और आप पर कार्ड या पर्ची नहीं है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 01:42 AM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 01:42 AM (IST)
अब बिना कार्ड और पर्ची के भी मिलेगा राशन
अब बिना कार्ड और पर्ची के भी मिलेगा राशन

जागरण संवाददाता, अलीगढ :

यदि आपका नाम राशन की पात्रता सूची में है और आप पर कार्ड या पर्ची नहीं है तो चिंता की बात नहीं। इनके न होने पर भी अब राशन मिल जाएगा। इस संबंध में शासन ने सूबे के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। ऐसा हर पात्र व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराने के लिए किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि शासन ने बीते साल से राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम -2013 लागू किया है। इसके तहत राशन आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए काफी कड़े नियम किए थे। सूची में नाम होने के बाद भी बिना राशन कार्ड वाले को राशन नहीं देने का नियम तय किया गया था। अब करीब डेढ़ महीने पहले शासन ने एक बार फिर पुराने राशन कार्ड को जमा करने का आदेश जारी कर दिया। ऐसे में लोगों के पास कोई भी सबूत नहीं बचा। कई बार तो कोटेदार पर्ची को भी नहीं माना जाता। इसी के चलते राशन में खूब खेल हो रहा है। इसकी शिकायत मिल रही हैं। ऐसे में अब बिना पर्ची और राशन कार्ड वालों को भी राशन मिलेगा। इसके लिए महज पात्र का नाम सूची में देखा जाएगा। अगर कोई भी राशन डीलर यह नियम नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी