गोतस्करों ने किया कार पर पथराव, फाय¨रग भी

अलीगढ़ : गांधीपार्क के कमालपुर के पास बीती शुक्रवार की रात पशु चोरी कर ले जा रहे गो तस्करों ने शादी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 01:41 AM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 01:41 AM (IST)
गोतस्करों ने किया कार  पर पथराव, फाय¨रग भी
गोतस्करों ने किया कार पर पथराव, फाय¨रग भी

अलीगढ़ : गांधीपार्क के कमालपुर के पास बीती शुक्रवार की रात पशु चोरी कर ले जा रहे गो तस्करों ने शादी समारोह से आ रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों की कार के ऊपर पथराव करने के साथ ही फाय¨रग कर दी और भाग गए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ठा.अनुज प्रताप सिंह अपने साथियों दुष्यंत सिंह, गंगाराम, दीपक, प्रशांत सिंह के साथ अपने मित्र भाजपा नेता मुकेश राजपूत के भाई के शादी समारोह से रात एक बजे स्कॉर्पियो कार से लौट रहे थे। रास्ते में स्वर्ण जयंती नगर के पास टाटा 407 में सवार गो तस्कर पशु को लादने का प्रयास कर रहे थे। कार की हेडलाइट की रोशनी में उन पर नजर पड़ी, जिस पर वे गाड़ी लेकर भागने लगे। कार सवारों ने गो तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। कमालपुर बाईपास पर गो तस्करों ने गाड़ी पर पथराव व फाय¨रग की और कार में टक्कर मारकर भाग गए। इसी बीच पदाधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गो तस्करों की तलाश में कई घंटे चेकिंग अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में देर रात गंगाराम कश्यप की ओर से थाना गांधीपार्क में अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ तहरीर दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

..........

chat bot
आपका साथी