नील गाय से टकराई बाइक, अधेड़ की जान गई

अलीगढ़ : गांव हेतलुपर लौट रहे एक अधेड़ की भरतपुर बझेड़ा के पास रोड क्रास कर रही नीलगाय से ऐसी भिड़ंत हु

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 12:28 AM (IST)
नील गाय से टकराई 
बाइक, अधेड़ की जान गई

अलीगढ़ : गांव हेतलुपर लौट रहे एक अधेड़ की भरतपुर बझेड़ा के पास रोड क्रास कर रही नीलगाय से ऐसी भिड़ंत हुई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। टप्पल क्षेत्र के गांव हेतलपुर निवासी ऊधम सिंह (48) पुत्र ओंकार सिंह एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। मझले किसानों में शुमार ऊधम सिंह तीन बेटी व एक बेटा के साथ परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। गुरुवार को वह घर के किसी काम से अलीगढ़ गए थे। रात करीब आठ बजे अलीगढ़ से गांव लौटते समय भरतपुर बझेड़ा के पास दौड़कर सड़क पार कर रही एक नील गाय से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीर जुटे व परिजनों को सूचना दी। घर वाले और पुलिस पहुंची तब तक उन्होंने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। एक शादीशुदा बेटी, पत्‍‌नी व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी