मानव तस्करी पर बनी फिल्म हुई 'हिट'

अलीगढ़ : मानव तस्करी पर बनी शॉर्ट फिल्म 'माई लास्ट विजन' आजकल खासी चर्चा में है। शहर के एनीमेटर वरुण

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 01:18 AM (IST)
मानव तस्करी पर बनी फिल्म हुई 'हिट'

अलीगढ़ : मानव तस्करी पर बनी शॉर्ट फिल्म 'माई लास्ट विजन' आजकल खासी चर्चा में है। शहर के एनीमेटर वरुण मेहता की इस सात मिनट की फिल्म का स्विटजरलैंड के मोमो फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शन हो चुका है।

वरुण बताते हैं कि यह शार्ट फिल्म मानवीय संवेदनाओं को छू जाने वाली है। देश में मानव तस्करी एक गंभीर समस्या भी है। तमाम बच्चे शहरों से गायब हो रहे हैं। शोषण की कहानियां सामने आ रही हैं। फिल्म की कहानी भी इसी पर केंद्रित है। एक बच्ची पार्क में रोजाना खेलने आती है। उसे पार्क से बहुत लगाव भी है। एक रोज बच्ची का यहीं से अपहरण हो जाता है। पार्क मूकदर्शक है। कुछ कह भी नहीं पाता। फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देती है, बल्कि सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता भी पैदा करती है। 'माइ लास्ट विजन' का पिछले साल चेन्नई में हुए पीएसए पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया था। फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ व दिल्ली के पार्को में हुई है। वरुण बताते हैं कि फिल्म का आइडिया एक गीत से आया। फिल्म अब नेट पर भी रिलीज हो चुकी है। इसे यू ट्यूब पर भी देख सकते हैं।

-----

chat bot
आपका साथी